
रामनाथी (गोवा) : श्रावण कृष्ण पक्ष सप्तमी अर्थात २३ अगस्त को यहां के सनातन आश्रम में श्रीकृष्ण जयंती का समारोह भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया । आश्रम के ध्यानमंदिर में सनातन की पुरोहित पाठशाला के पुरोहित श्री. सिद्धेश करंदीकर ने रात १२ बजे कृष्णजन्म के समयपर बालकृष्णजी की मूर्ति का भावपूर्ण पद्धति से षोडशोपचार पूजन किया ।
श्रीकृष्ण जयंती के उपलक्ष्य में दिनभर आश्रम के साधकों में आनंद और उत्साह उमड पडा था । सभी साधकों ने सात्त्विक वेशभूषा की थी, तो बालसाधकों ने श्रीकृष्ण एवं राधा की वेशभूषा की थी । आश्रम में श्रीकृष्णजीपर आधारित भक्तिगीत और भजन चलाए गए थे । उससे वातावरण और भी सात्त्विक बना था । ऐसे चैतन्यमय वातावरण में प्रत्येक साधक श्रीकृष्णजी के अस्तित्व का अनुभव करने का प्रयास कर रहा था ।
आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !