१. व्याख्या
हाथकी उंगलियोंसे विशिष्ट मुद्रा बनाकर उसे शरीरके कुण्डलिनीचक्रों अथवा अन्य किसी भागके पास रखनेकी क्रियाको न्यास कहते
हैं । यह न्यास शरीरसे १ – २ सें.मी. दूरसे करें । (कुछ विचारधाराआेंके अनुसार न्यास करते समय उंगलियोंसे शरीरको स्पर्श करते हैं; परंतु स्पर्श करनेकी अपेक्षा १ – २ सें.मी. दूरसे न्यास करना अधिक लाभदायक होता है । इसका कारण है – उंगलियोंसे शरीरको स्पर्श करनेपर सगुण स्तरपर उपचार होते हैं, जबकि स्पर्श न करनेपर निर्गुण स्तरपर उपचार होते हैं । सगुणकी अपेक्षा निर्गुण स्तरके उपचार अधिक भावी होते हैं ।)
जब नामजप करते समय मुद्रा और न्यास करना सम्भव न हो, तब केवल नामजप भी कर सकते हैं ।
२. विशेषता
मुद्रासे ग्रहण होनेवाली सकारात्मक (पॉजिटिव) ऊर्जा सम्पूर्ण शरीरमें फैलती है । इसके विपरीत, न्याससे सकारात्मक ऊर्जा शरीरके
विशिष्ट स्थानपर प्रक्षेपित की जाती है । संक्षेपमें न्यासके माध्यमसे व्याधिसे सम्बन्धित स्थानपर यह ऊर्जा अधिक मात्रामें प्रक्षेपित करना सम्भव होता है, जिससे शीघ्र व्याधिनिवारण होनेमें सहायता मिलती है ।
३. हाथकी उंगलियों और हथेलीसे शरीरके
विविध अवयवोंपर न्यास, मन्त्रयोगके मातृकान्यासोंके समान
मन्त्र अर्थात मातृदेवीका नादमय प्रतीक । जीवोत्पत्तिके कार्यका पहला चरण है परमेश्वरका संकल्प । संकल्पसे इच्छा उत्पन्न होती है, जिसका रूपान्तरण ब्रह्मकी क्रियामें होता है । यह क्रिया ही परब्रह्मकी शक्ति है । इसका अगला चरण है नाद अथवा विश्वका कम्पन । इससे दृश्य सृष्टि उत्पन्न होती है । इस विश्वकम्पनके दृश्य रूप हैं अक्षर । इन अक्षरोंको मातृका कहते हैं । इन अक्षरमातृकाआेंसे मातृदेवताके अनेक मन्त्र निर्माण हुए हैं ।
मातृकान्यासके दो प्रकार हैं – अन्तर्मातृका और बहिर्मातृका ।
अन्तर्मातृकान्यासका स्वरूप कुण्डलिनीके षट्चक्रोंमें स्थित मातृकाआेंका ध्यान करना है । बहिर्मातृकान्यासका स्वरूप हाथकी पांच उंगलियां और करतलके योगसे शरीरके विविध अवयवोंपर न्यास करना है । इस समय सम्बन्धित इन्द्रियके देवताके बीजमन्त्रका जप किया जाता है ।
हाथकी उंगलियों तथा हथेलीसे शरीरके कुण्डलिनीचक्रों और विविध अवयवोंपर न्यास करते समय नामजप करनेके लिए कहा गया है । ऐसा करना, उपर्युक्त बहिर्मातृकान्यासके समान ही है ।

अंदरूनी चोट एवं मोच पर होमियोपैथी औषधियों की जानकारी
माहवारी से संबंधित शिकायतों पर (Ailments related to menses) होमियोपैथी औषधियों की जानकारी
घटनापूर्व चिंता (Anticipatory anxiety) पर होमियोपैथी औषधियों की जानकारी_Pending_Review
चिंता अथवा डर (Anxiety/Fear/Panic) पर होमियोपैथी औषधियों की जानकारी
सिरदर्द पर (Headache) होमियोपैथी औषधियों की जानकारी
नियमितरूप से प्राणायाम, व्यायाम एवं योगासन कर शरीर की प्रतिकार क्षमता बढाएं !