
पनवेल, १२ मई (संवाददाता) : राजस्थानके भादरा स्थित हनुमानगढके संत तथा अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ एवं स्वामी करपात्री फाऊंडेशनके पीठाधीश्वर प.पू. डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य महाराजने १२ मई को देवद (पनवेल)के सनातन आश्रमका अवलोकन किया ।
इस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समितिके श्री. शिवाजी वटकरने प.पू. डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य महाराजको माल्यार्पण कर, साथ ही शॉल एवं श्रीफल समर्पित कर सम्मानित किया । उन्हें सनातन द्वारा प्रकाशित हिन्दी भाषी ग्रंथधार्मिक उत्सव एवं व्रतोंका अध्यात्मशास्त्रीय आधार भेंट किया गया । इस अवसरपर सनातनके सद्गुरु राजेंद्र शिंदेजी ने महाराजजीसे वार्तालाप किया ।
श्री. शिवाजी वटकरने प.पू. गुणप्रकाश चैतन्य महाराजको आश्रममें चल रहे कार्यके विषयमें अवगत कराया । इस अवसरपर महाराजजीने ध्यानमंदिर एवं परात्पर गुरु पांडे महाराजके कक्षके भावपूर्ण दर्शन किए । उनके साथ उनके अनुयायी श्री. दिलीप काबरा उपस्थित थे ।
प.पू. डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य महाराजका सनातनके साथ स्थापित ऋणानुबंध !
१. वर्ष २०१६ में उज्जैन (मध्य प्रदेश) के कुंभपर्वमें प.पू. गुणप्रकाश चैतन्य महाराजजीने सनातनकी ग्रंथ प्रदर्शनी हेतु तथा सनातनके साधकोंको रहनेके लिए अपनी भूमि उपलब्ध कराई थी । जहां उनके बडे यज्ञ होते हैं, वहां वे सनातनकी ग्रंथप्रदर्शनीके आयोजनकी अनुमति देते हैं ।
२. ९ जनवरी २०१९को प्रयागराजके कुंभपर्वमें प.पू. डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य महाराजके शुभहस्तों अंग्रेजी भाषाका एन्ड्रोईड तथा आईओएस् एप सनातन पंचांग २०१९का लोकार्पण किया गया था । इस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समितिके राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी तथा उत्तर-पूर्व भारत मार्गदर्शक पू. नीलेश सिंगबाळजीकी वंदनीय उपस्थिति थी ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...