
पणजी (गोवा) की संत भक्तराज महाराजजी ने उनकी गोवा की भक्त श्रीमती स्मिता राव को स्वयं उपयोग की गई चरणपादुकाएं (चप्पल) प्रसाद के रूप में प्रदान की थीं । दोपहर ४.३० बजे इन चरणपादुकाओं का रामनाथी आश्रम में शुभागमन हुआ । सनातन संस्था के ६४ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर प्राप्त साधक श्री. प्रकाश मराठे ने आश्रम के प्रवेशद्वारपर इन चरणपादुकाओं का औक्षण किया । तत्पश्चात अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में पादुकाओं का षोडशोपचारसहित पूजन किया गया । सनातन के पुरोहित श्री. अमर जोशी एवं श्री. ईशान जोशी ने इस पूजन का पौराहित्य किया । आश्रम के ध्यानमंदिर में इन चरणपादुकाओं की प्रतिष्ठानपना की गई । सनातन संस्था के सद्गुरु, संत एवं आश्रम के साधकों ने इस समारोह का लाभ उठाया ।
आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !