
रामनाथी (गोवा) : किन्नीगोळी, कर्नाटक के प.पू. देवबाबा तथा उनकी पत्नी श्रीमती ज्योति राव का ३० मार्च को रामनाथी (गोवा) के सनातन के आश्रम में शुभागमन हुआ । सनातन की साधक दंपति श्री. सुयोग एवं श्रीमती सुमुखी आठवले ने उनके आश्रम में प्रवेश के समय उन्हें माल्यार्पण कर औक्षण किया । इस अवरपर सनातन के पुरोहित पाठशाला के संचालक तथा ६१ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर प्राप्त साधक-पुरोहित श्री. दामोदर वझेगुरुजी ने वेदमंत्र का पाठ किया । इस अवसरपर प.पू. दास महाराज, सनातन की सद्गुरु (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी तथा सनातन के साधक उपस्थित थे ।
सनातन के साधक श्री. गिरीजय प्रभुदेसाई ने प.पू. देवबाबा एवं उनकी पत्नी श्रीमती ज्योति राव और उनकी शिष्य कु. प्रसन्नालक्ष्मी को आश्रम में चलनेवाले राष्ट्र एवं धर्म के कार्य की, साथ ही महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय के माध्यम से चल रहे संगीत, शोधकार्य आदि कार्य की जानकारी दी । प.पू. देवबाबा के प्रत्यक्ष दर्शन होने से आश्रम के साधकों ने कृतज्ञता व्यक्त की ।
आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !