सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से
आचार्य महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित स्वामी अवधेशानंदगिरीजी महाराज से सदिच्छा भेंट !
प्रयागराज (कुंभनगरी) : १५ फरवरी को हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था की ओर से जुना अखाडे के आचार्य महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित स्वामी अवधेशानंदगिरीजी महाराज से सदिच्छा भेंट की गई । इस अवसरपर समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी ने महाराज को शॉल और ‘अध्यात्म विश्वविद्यालय’ ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसरपर सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस उपस्थित थे । इस अवसरपर महाराजजी को रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम के अवलोकन का निमंत्रण दिया गया । उसपर महाराज ने कहा, ‘‘सनातन संस्था धर्म का असाधारण कार्य कर रही है । मेरे गोवा भ्रमण में निश्चितरूप से आपके आश्रम के अवलोकन हेतु आऊंगा ।’’ महाराज ने भी सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी के गले में माला डालकर सम्मानित किया ।
सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित असमिया भाषा के ‘धर्मशिक्षा फलक’ ग्रंथ का लोकार्पण !
इस अवसरपर आचार्य महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित स्वामी अवधेशानंदगिरीजी महाराज के शुभहस्तों सनातन द्वारा प्रकाशित असमिया भाषा के ‘धर्मशिक्षा फलक’ ग्रंथ का लोकार्पण किया गया ।
‘सनातन संस्था’ के साधकों से अवैध रूप से पूछताछ का सिलसिला जारी !
नाशिक कुंभमेले की भव्य धर्मध्वज नगर परिक्रमा का सनातन संस्थ ने किया स्वागत !
परम पूज्य समर्थ शिवानंद स्वामी महाराज (भीष्माचार्य) का महासमाधि गमन !
रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में 11 से 20 अक्टूबर की अवधि में विश्वकल्याण...
दीपावली के निमित्त SanatanShop.com पर २५ % तक की विशेष छूट !
विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन...