
प्रयागराज (कुंभनगरी) – यहां सनातन संस्था की ओर से लगाई गई भव्य ग्रंथ और फ्लेक्स-फलक प्रदर्शनी को दूरदर्शन के साथ ही विविध समाचार वाहिनियां, ‘एनबीटी’ (नवभारत टाइम्स), ‘जनसत्ता ऑनलाइन पोर्टल’, ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ जैसे प्रसिद्ध समाचार पत्रों ने देखा और उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया है । दूरदर्शन वाहिनी के प्रतिनिधि ने हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) पिंगळेजी का साक्षात्कार लिया । प्रसारमाध्यमों को साक्षात्कार के समय सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने बताया कि कुंभमेले में सनातन संस्था की ओर से राष्ट्र और धर्म जागृति संबंधी प्रबोधनात्मक प्रदर्शनी लगाई गई है । कालानुसार ‘धर्म’ और ‘धर्म पर होनेवाले आघातों’ के संदर्भ में जिज्ञासुओ को जानकारी देना आवश्यक है । इस दृष्टिकोण से सनातन ने कुंभमेले में ‘धर्मशिक्षा’ के साथ ही ‘राष्ट्र-धर्म रक्षा’ के संदर्भ में भी प्रदर्शनी लगाई है ।
आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !