हिन्दू जनजागृति समिति की कार्यकर्त्री द्वारा सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित ग्रंथ
‘सात्त्विक रंगोली’ में दिए गए शास्त्रपर आधारित जानकारी के आधारपर रंगोलियों का परीक्षण !

चेन्नई : यहां पोंगल उत्सव के उपलक्ष्य में अरुणाचलपुरम् कल्याण संगठन की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती कल्पना बालाजी ने इस प्रतियोगिता में परीक्षक के रूप में कार्य किया । सनातन द्वारा प्रकाशित ग्रंथ ‘सात्त्विक रंगोली’ में जो शास्त्र के आधारपर रंगोली की जानकरी दी गई है, उस आधारपर प्रतियोगिता का परीक्षण किया गया । इस प्रतियोगिताओ में निकाली गई कुल ३० रंगोलियों में से ५ उत्कृष्ट रंगोलियां चुनी गईं । पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथी के रूप में तमिलनाडू राज्य के पुलिस महानिरीक्षक तिरुपेरुंदुराई मुरुगन उपस्थित थे, साथ ही श्रीमती कल्पना बालाजी तथा श्री. के. बालाजी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इस अवसरपर श्रीमती कल्पना बालाजी ने नामजप और सात्त्विक रंगोली का महत्त्व विशद किया । प्रतियोगियों को ‘सात्त्विक रंगोली’ ग्रंथ भेंट किया गया । इस समय सनातन की ग्रंथप्रदर्शनी भी लगाई गई थी । कुछ जिज्ञासुओ ने सनातन संस्था के विषय में जानकारी ली ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...