मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समयसीमा में राममंदिर
का निर्माण करें ! – श्री श्री १००८ बाबा गोविंददास महाराज

प्रयागराज : १५ जनवरी को यहां का राजयोगी स्नान मार्ग तथा संगमस्थलपर सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से अयोध्या में राममंदिर के निर्माण की मांग को लेकर ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ नामजप अभियान चलाया गया । इस अभियान में साधु-संत और श्रद्धालुओं ने उत्स्फूर्तता के साथ सम्मिलित होकर रामनाम का जाप किया । इस अवसरपर श्री मौनीबाबा माजा; बाज देवघाट अयोध्या के मौनी बाबा अखाडे के साधु श्री श्री १००८ बाबा गोविंददास महाराज ने मांग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक निहित समयसीमा में अयोध्या में राममंदिर का निर्माण करें । इस आंदोलन में ५० से भी अधिक साधु-संत, सनातन के साधक और श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।
१. इस समय श्री श्री १००८ बाबा गोविंददास महाराज ने कहा कि हमारे गुरु मौनी बाबा ने राममंदिर निर्माण का संकल्प लिया है । उन्होंने हमें राममंदिर निर्माण हेतु प्रयास करने के लिए कहा है । सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से इस अभियान चलाए जाने के लिए उन्होंने साधकों की प्रशंसा की ।
२. इस अभियान में साधकों के हाथों में ‘जय श्रीराम’ अंकित फलक थे । साधकों ने श्रद्धालुओं को अभियान का विषय समझाया । विषय को समझकर लेने के पश्चात श्रद्धालुओं ने भी नामजप आरंभ किया ।
३. इस समय ‘योगी तुम अच्छा काम करो, मंदिर का निर्माण करो !’ आदि घोषणाएं की गईं और ‘रमलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ की घोषणा से समापन किया गया ।
४. इस अभियान में सनातन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस तथा हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र राज्य प्रवक्ता श्री. अरविंद पानसरे भी उपस्थित थे ।
‘सनातन संस्था’ के साधकों से अवैध रूप से पूछताछ का सिलसिला जारी !
नाशिक कुंभमेले की भव्य धर्मध्वज नगर परिक्रमा का सनातन संस्थ ने किया स्वागत !
परम पूज्य समर्थ शिवानंद स्वामी महाराज (भीष्माचार्य) का महासमाधि गमन !
रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में 11 से 20 अक्टूबर की अवधि में विश्वकल्याण...
दीपावली के निमित्त SanatanShop.com पर २५ % तक की विशेष छूट !
विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन...