
प्रयागराज – वर्तमान लोकतंत्र में कॉन्वेंट स्कूलों में बाइबिल और मदरसों में कुरान पढाया जाता है; परंतु सामान्य हिन्दुओ को उनके धर्म की शिक्षा देने की कोई व्यवस्था नहीं है । इसलिए सनातन धर्म और उसके आचरण के संबंध में हिन्दू नहीं जानते । हिन्दू समाज को सरल भाषा में धर्मशिक्षा देने का प्रयास करना, इस काल का श्रेष्ठ धर्मप्रचार है । इसके अतिरिक्त, राष्ट्र एवं धर्म के विषय में हिन्दू समाज को जागृत करना भी श्रेष्ठ कार्य है । इसीलिए कुम्भ मेले के पावन अवसर पर सनातन संस्था ने सेक्टर 15 में मोरी मार्ग-मुक्ति मार्ग चौराहे पर ‘धर्मशिक्षा एवं राष्ट्र-धर्म रक्षा संबंधी फलक प्रदर्शनी’ का आयोजन किया है । इसमें संस्कृति-पालन, देवालय-दर्शन, धार्मिक कृत्यों का अध्यात्मशास्त्र, देवताओ की उपासना, साधना आदि धर्मशिक्षा संबंधी तथा गंगारक्षा, गोरक्षा, मंदिररक्षा, क्रांतिकारियों का स्मरण, हिन्दू राष्ट्र, सामाजिक दुष्प्रवृत्तियों का निर्मूलन आदि राष्ट्र-धर्म रक्षा संबंधी विषयों का समावेश है । यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सवेरे 9 से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी । सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंसजी ने आवाहन किया है कि सभी श्रद्धालु, संत, पत्रकार, विद्यार्थी यह प्रदर्शनी अवश्य देखें ।
स्थल : सेक्टर १५, मोरी मार्ग-मुक्ती मार्ग चौक, प्रयागराज.
समय : सवेरे ९ ते रात ९ बजे तक
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...