हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान

प्रयागराज (कुंभनगरी) : ५ जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री प्रयागराज के कुंभपर्व में विविध आखाडों के ध्वजारोहण समारोह हेतु उपस्थित थे । इस अवसरपर सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने उनसे भेंट की ।
इस अवसरपर उन्हें सनातन द्वारा प्रकाशित हिन्दी भाषी ग्रंथ ‘देवनदी गंगाजी की रक्षा करें’ भेंट किया गया, साथ ही उन्हें सनातन पंचांग २०१९ भी भेंट किया गया । इस अवसरपर मुख्यमंत्रीसहित अखिल भारतीय आखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्रगिरी महाराज तथा जगद्गुुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज उपस्थित थे । इस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक तथा उत्तर एवं पश्चिम भारत प्रसारसेवक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी, हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर एवं पूर्व भारत मार्गदर्शक पू. नीलेश सिंगबाळजी तथा उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी उपस्थित थे ।
आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !