सनातन संस्था > Latest Articles > सनातन वार्ता > सनातनको विरोध > सनातन संस्था, साधक और हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताआें की अपकीर्ति करनेवाले प्रचारमाध्यम और आधुनिकतावादियों को कानूनी कार्यवाही हेतु नोटिस
सनातन संस्था, साधक और हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताआें की अपकीर्ति करनेवाले प्रचारमाध्यम और आधुनिकतावादियों को कानूनी कार्यवाही हेतु नोटिस
Share this on :
२५ अगस्त से १ सितंबर २०१८ तक भेजे गए कानूनी नोटिस
टीवी ९ मीडिया के मुख्य संपादक रंजीत कुमार जम्मीगुम्पुला और संचालक क्लिफर्ड परेरा को हिन्दू जनजागृति समिति ने पहले सुकारण के लिए ही नोटिस दिया है ।
टीवी ९ मीडिया के मुख्य संपादक और संचालक को सनातन संस्था ने कौन-कौन अंडरग्राऊंड ? अभय वर्तक, प्रवक्ता, सनातन; विवेक नाफडे, प्रवक्ता, सनातन और अन्य संदिग्ध देश छोडकर फरार होने की गहन संभावना बताई जा रही है, यह झूठा समाचार प्रसारित करने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया है ।
अक्षरनामा के संपादक राम जगताप; कु. अलका धुपकर सकाळ मीडिया ग्रुप, संपादक, सिम्पल टाइम्स; डायमंड पब्लिकेशन्स, पुणे को सनातन संस्था ने सनातन संस्था सेक्यूलर भारत की सुरक्षा के लिए संकट है, इस प्रकार सनातन संस्था के संबंध में अपकीर्ति करनेवाला समाचार प्रकाशित करने हेतु कारण बताओ नोटिस दिया है ।
अक्षरनामा के संपादक; निखिल वागळे, अक्षरनामा और डायमंड पब्लिकेशन्स, पुणे को सनातन संस्था ने सनातन को कौन रोकेगा ?, इस शीर्षक के अंतर्गत अपकीर्तिकारक समाचार प्रकाशित करने हेतु कारण बताओ नोटिस दिया है ।
टीवी ९ मीडिया; उसके मुख्य संपादक; संचालक तथा वाहिनी के निवेदक सुधाकर कश्यप को सनातन संस्था ने क्या वह महाराष्ट्र से एम.पी. भाग जाएगा ? इस शीर्षक के अंतर्गत परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के संबंध में झूठा समाचार प्रसारित कर अपकीर्ति करने के लिए नोटिस दिया है ।
टीवी ९ मीडिया, उसके मुख्य संपादक और संचालक; राजू वाघमारे, प्रवक्ता, कांग्रेस तथा पत्रकार युवराज मोहिते को सनातन का नाम, मोदी-फडणवीस विरुद्ध षड्यंत्र ? इस विषय में समाचार वाहिनी पर चर्चासत्र में सनातन संस्था के संबंध में झूठ बोलकर अपकीर्ति करने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया है ।