‘टीवी ९ मराठी’ वाहिनी द्वारा परात्पर गुरु
डॉ. आठवलेजी की अपकीर्ति करने का अशोभनीय प्रयास !

मुंबई – डॉ. दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी आैर गौरी लंकेश की हत्याआें के प्रकरण में सनातन को ‘लक्ष्य’ कर प्रसारमाध्यम अत्यंत हीन स्तर पर जाकर निरंतर अपकीर्ति कर रहे हैं । एक भी प्रकरण में सनातन दोषी नहीं है, तब भी ‘टीवी ९ मराठी’ जैसी समाचार वाहिनियों द्वारा कपोलकल्पित कहानियां रचकर झूठे समाचार ‘स्पेशल रिपोर्ट’ के नाम पर प्रसारित किए जा रहे हैं । ३० अगस्त को ‘टीवी ९ मराठी’ वाहिनी ने क्या ‘‘वह’ महाराष्ट्र से एम.पी भाग जाएगा ?’, इस शीर्षक के अंतर्गत एक विशेष रिपोर्ट प्रसारित की । उसमें ‘गोवा स्थित सनातन के आश्रम में डॉ. आठवले पर किसी भी समय एटीएस द्वारा (आतंकवाद विरोधी दल द्वारा) कार्यवाही हो सकती है; इसलिए परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी को भाजपा शासित राज्यों में भेजने की गतिविधियों चल रही हैं । उसमें भी मध्यप्रदेश का इंदौर अधिक सुरक्षित होने के कारण उन्हें शीघ्र ही मध्यप्रदेश भेजा जानेवाला है, एेसा अत्यंत झूठा समाचार प्रसारित किया गया है । इस विद्वेषी समाचार के संबंध में ‘टीवी ९ मराठी’ वाहिनी पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए सनातन संस्था अधिवक्ताआें का परामर्श ले रही है ।
सनातन के देवद (पनवेल) के आश्रम में धर्मांधों द्वारा बडी मात्रा में जिहाद करने की...
(कहते हैं) ‘हत्या में सहभागी सनातन के कार्यकर्ताआें को पकडकर भी सनातन संस्थापर प्रतिबंध लगाया...
(कहते हैंं) हिंसावादी सनातन संस्था पर प्रतिबंध क्योंं नहीं लगाया जाता ?
(कहते हैंं), कहीें ऐसा तो नहीं कि सनातनवालों ने चूहे एवं घूसों को नहर में...
(कहते हैं) राजनीतिक दलों को उग्रमतवादी संगठनों के दूर रहना चाहिए ! – चेल्लाकुमार, सचिव,...
(कहते हैं) सनातन के गोवा स्थित अड्डे का अन्वेषण करें !’