मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा
रा.स्व. संघ के सहकार्यवाहक श्री. भय्याजी जोशी की भेट

उज्जैन, ६ जनवरी – उज्जैन के ‘शैव महोत्सव’ में आयोजित की गई सनातन की ग्रंथप्रदर्शनी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. अमित शहा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री. शिवराज सिंह चौहान, साथ ही रा.स्व. संघ के सहकार्यवाह श्री. भय्याजी जोशी ने ५ जनवरी को भेट दी । सनातन के संत, हिन्दु जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळे ने मान्यवरों का आदर किया । उस समय सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळे ने अमित शहा को सनातन संस्था प्रकाशित एवं हिन्दु जनजागृति समिति पुरस्कृत ‘हिन्दू राष्ट्र क्यों आवश्यक ?’ यह ग्रंथ भेंट दिया ।

साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को ‘गंगा नदी की रक्षा करें !’ यह ग्रंथ, तो भय्याजी जोशी को ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना की दिशा’, यह ग्रंथ भेंट दिया । ५ जनवरी से आरंभ हुए ‘शैव महोत्सव २०१८’ के उपलक्ष्य में सनातन की ओर से पृथक विषयों पर अनमोल ग्रंथसंपदा की प्रदर्शनी आयोजित की गई थी । यह महोत्सव ७ जनवरी को समाप्त होगा ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
‘सनातन संस्था’ के साधकों से अवैध रूप से पूछताछ का सिलसिला जारी !
नाशिक कुंभमेले की भव्य धर्मध्वज नगर परिक्रमा का सनातन संस्थ ने किया स्वागत !
परम पूज्य समर्थ शिवानंद स्वामी महाराज (भीष्माचार्य) का महासमाधि गमन !
रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में 11 से 20 अक्टूबर की अवधि में विश्वकल्याण...
दीपावली के निमित्त SanatanShop.com पर २५ % तक की विशेष छूट !
विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन...