उडुपी में 29 नवंबर 2026 को होने वाले ‘श्री धन्वन्तरि यज्ञ’ का निमंत्रण पत्र अर्पित किया !
जादिगेनाहल्ली – सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी की आध्यात्मिक उत्तराधिकारियों में से एक श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीलजी ने 6 अक्टूबर 2026 को जादिगेनाहल्ली (जिला बेंगलुरु) गांव के प्रसिद्ध एवं प्राचीन श्री कालभैरवेश्वर मंदिर में भगवान कालभैरव के भावपूर्ण दर्शन किए।

इस अवसर पर बेंगलुरु के सनातन संस्था के पू. संजीव कुमारजी एवं पू. (श्रीमती) माला कुमारजी की भी वंदनीय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीलजी एवं संतद्वय ने भगवान कालभैरव के चरणों में प्रार्थना की कि ‘सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्राप्त हो, सभी स्थानों पर साधकों को उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो, हिन्दू राष्ट्र की स्थापना शीघ्रातिशीघ्र हो तथा उडुपी में 29 नवंबर 2026 को होने वाला ‘श्री धन्वन्तरि यज्ञ’ निर्विघ्न रूप से संपन्न हो।’

इस अवसर पर श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) गाडगीलजी ने उडुपी में होने वाले ‘श्री धन्वन्तरि यज्ञ’ का निमंत्रण पत्र भगवान कालभैरव के चरणों में अर्पित किया। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने मंदिर के चोलकालीन ऐतिहासिक महत्त्व के विषय में जानकारी दी।
मंदिर का इतिहास एवं पृष्ठभूमि
श्री कालभैरवेश्वर मंदिर का निर्माण चोल राजाओं ने लगभग 2 सहस्र वर्ष पूर्व करवाया था। ऐसी मान्यता है कि चोल राजाओं ने भगवान भैरवेश्वर से अपने राज्य को स्थायी बनाए रखने की प्रार्थना की थी। तब उन्हें एक ही रात में अष्टभैरव मंदिरों का निर्माण करने के लिए कहा गया; किंतु वे केवल तीन मंदिर ही बना सके। इनमें कपाल भैरव मंदिर (वर्तमान मंदिर), कोलार स्थित सीथी भैरवेश्वर मंदिर तथा तंजावुर स्थित भैरवेश्वर मंदिर सम्मिलित हैं। चोल राजाओं ने अपना खजाना सुरक्षित रखने के लिए उसको भूमि के नीचे हजारों फुट की गहराई में गाड दिया था। उसके ऊपर एक ही अखंड शिला रखकर उस पर कालभैरव, ईश्वर (शिव), गणपति एवं द्वारशक्ति की प्राणप्रतिष्ठा की गई।

मूर्ति की विशेषताएं एवं अन्य विशेष बातें
कपाल भैरव की मूर्ति के दाहिनी ओर के दो हाथों में डमरू एवं त्रिशूल हैं, जबकि बाईं ओर के दो हाथों में पाश एवं कपाल (खोपडी) हैं। उनके सिर पर जटाएं हैं और नीचे सर्प है। इस स्वरूप में कोई वाहन नहीं होने के कारण इन्हें ‘कपाल भैरव’ कहा जाता है। सामान्यतः भक्त इन्हें ‘कालभैरवेश्वर’ के नाम से भी जानते हैं। मंदिर की दीवार पर सर्प की आकृति उकेरी गई है। भक्तों की ऐसी श्रद्धा है कि रात के समय सर्प मंदिर में आकर उसकी रक्षा करते हैं। यह अत्यंत प्राचीन मंदिर वर्तमान में कर्नाटक सरकार के धार्मिक देवस्थान विभाग के अधीन है।
बहन मालम्मा से संबंधित कथा
इस मंदिर में भगवान कालभैरव के साथ श्री मालम्मादेवी एवं श्री चंद्रमौलेश्वर स्वामी की भी पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि मालम्मा नामक परम भक्त को पूर्वजन्म में प्राप्त वरदान के कारण वे इस मंदिर में आईं और मूर्ति के रूप में विलीन हो गईं। इसी कारण यहां भगवान कालभैरव के साथ उनकी बहन के रूप में मालम्मादेवी की भी पूजा की जाती है।
प्रमुख उत्सव एवं धार्मिक विधियां
प्रत्येक माह की अष्टमी तिथि को, विशेषकर राहुकाल में, यहां बडी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस दिन मंदिर में कुम्हडे के दीपक जलाने की विशेष परंपरा है। श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
‘सनातन संस्था’ के साधकों से अवैध रूप से पूछताछ का सिलसिला जारी !
नाशिक कुंभमेले की भव्य धर्मध्वज नगर परिक्रमा का सनातन संस्थ ने किया स्वागत !
परम पूज्य समर्थ शिवानंद स्वामी महाराज (भीष्माचार्य) का महासमाधि गमन !
रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में 11 से 20 अक्टूबर की अवधि में विश्वकल्याण...
दीपावली के निमित्त SanatanShop.com पर २५ % तक की विशेष छूट !
विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन...