दिल्ली के भारत मंडपम में भव्य ‘सनातनराष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन !

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले ने रामराज्य जैसे आदर्श ‘सनातन राष्ट्र’ की स्थापना का संकल्प लिया है। जिस प्रकार महाभारत युद्ध से पूर्व श्रीकृष्ण ने धर्मयुद्ध का शंखनाद किया था, उसी प्रकार यह महोत्सव धर्मनिष्ठ समाज में आत्मशक्ति जागृत कर राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरणा देने वाला है।

सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव : दिल्ली में होगा ‘सनातन राष्ट्र’ का शंखनाद!

‘सेव कल्चर सेव भारत फाउंडेशन’ की प्रस्तुति और ‘सनातन संस्था’ के आयोजन में ‘शंखनाद महोत्सव’ 13 और 14 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम्’ (इंद्रप्रस्थ) में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

पानसरे हत्याकांड में निष्पाप हिंदुत्वनिष्ठ डॉ. तावडे, अमोल काले व शरद कळसकर को जमानत !

कॉमरेड गोविंद पानसरे हत्याकांड में हिंदुत्वनिष्ठ डॉ. वीरेंद्रसिंह तावडे, श्री अमोल काले और श्री शरद कळसकर को मुंबई उच्च न्यायालय की कोल्हापुर खंडपीठ ने जमानत प्रदान की है। न्यायमूर्ति शिवकुमार डिगे द्वारा दिए गए इस निर्णय से तब से 9 वर्ष 6 महीने की दीर्घ न्यायिक लड़ाई के बाद डॉ. तावडे की रिहाई का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

सनातन संस्था की निर्दोषिता फिर से सिद्ध, ‘हिंदू आतंकवाद’ के षड्यंत्र का पर्दाफाश

सनातन संस्था को ‘आतंकवादी संगठन’ बताकर उस पर प्रतिबंध लगाने के लिए वर्ष 2011 में दायर की गई जनहित याचिका को अंततः याचिकाकर्ताओं को शर्मिंदगी के साथ वापस लेना पड़ा। 14 वर्षों तक चले इस लंबे न्यायिक संघर्ष में, याचिकाकर्ता सनातन संस्था के विरुद्ध आतंकवाद का एक भी सबूत पेश नहीं कर पाए।

मालेगांव, 7/11 और दाभोलकर प्रकरण में राजनीतिक हस्तक्षेप का खुलासा मीरा बोरोवनकर करें ! – सनातन संस्था की मांग

मालेगांव बम विस्फोट, मुंबई का 7/11 रेल विस्फोट और दाभोलकर हत्या इन मामलों का हाल ही में निर्णय हुआ। इन प्रकरणों में ‘‘राजनीतिक हस्तक्षेप हुआ था’’ ऐसा सनसनीखेज आरोप पूर्व पुलिस आयुक्त मीरा बोरोवनकर ने लगाया। हम उनसे अनुरोध करते हैं कि उन्होंने जिस…

सनातन संस्था को ‘आतंकवादी’ कहने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को 10 करोड़ की मानहानि की नोटिस!

पृथ्वीराज चव्हाण के वक्तव्य से सनातन संस्था की छवि धूमिल हुई है तथा हजारों साधकों की भावनाएं आहत हुई हैं। यदि यह नोटिस प्राप्त होने पर भी उत्तर नहीं दिया गया, तो पृथ्वीराज चव्हाण पर फौजदारी और दिवानी मुकदमे न्यायालय में दायर किए जाएंगे।

भारत की विजय एवं सैनिकों तथा धर्मकार्य में लगे लोगों की रक्षा हेतु शतचंडी यज्ञ सम्पन्न!

भारत की विजय, साथ ही सैनिकों, साधकों और देश-विदेश के सनातन धर्मप्रेमियों की रक्षा के उद्देश्य से ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ के उपलक्ष्य में गोवा इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में 35 पुरोहितों द्वारा शतचंडी यज्ञ विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव – तृतीय दिवस

काशी, मथुरा ही नहीं, प्रत्येक मंदिर मुक्ति के लिए हिंदुओं का सहभाग अत्यावश्यक ! – अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन फोंडा, गोवा (सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेनगरी) – एक ओर बहुसंख्यक हिंदुओं को धर्म के आधार पर कोई भी सुविधा नहीं मिलती; इसके विपरीत अल्पसंख्यक होने से अन्य धर्मावलंबियों को ‘अल्पसंख्यक आयोग’ से 3 हजार 200 करोड … Read more

सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव – द्वितीय दिवस

हिन्दू राष्ट्र की स्थापना समष्टि साधना ही है ! – सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी, संस्थापक, सनातन संस्था फोंडा, गोवा (सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेनगरी) – स्वयं साधना करना व्यष्टि साधना है, जबकि समाज को साधना से जोडना समष्टि साधना है । सनातन संस्था समष्टि साधना सिखाती है । इसी कारण आज सनातन के 131 साधक … Read more

सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव – प्रथम दिवस

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले की वंदनीय उपस्थिति में सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का शुभारंभ : २३ देशों से १९ हजार से अधिक भक्तों की उपस्थिति ! दीपप्रज्वलन करते समय बाए ओर से श्री. अभय वर्तक, केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक, पद्मश्री श्री सद्गुरु ब्रह्माशानंद स्वामीजी, सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले, पू … Read more