भक्त प्रल्हाद ने भगवान नृसिंह के सम्मान में एक मंदिर बनवाया था जो वर्तमान में पाकिस्तान स्थित पंजाब के मुल्तान शहर में है। इसे प्राचीनकाल में श्रीहरि के ‘भक्त प्रल्हाद का मंदिर’ के रूप में जाना जाता था। इस मंदिर का नाम प्रल्हादपुरी मंदिर है।

मुल्तान के विश्वप्रसिद्ध किले के अंदर बना यह मंदिर किसी जमाने में मुल्तान शहर की पहचान हुआ करता था। पाकिस्तान के निर्माण के पहले होली के समय यहां विशेष पूजा अर्चना आयोजित की जाती है।
कुछ इतिहासकार बताते हैं कि यहां दो दिनों तक होलिका दहन उत्सव मनाया जाता था। पाकिस्तान में मौजूद इस पंजाब प्रांत में होली, होलिका दहन से ९ दिनों तक मनाई जाती है। रंगों भरी होली तो यहां मनती ही है, किंतु होली मनाने की परंपरा यहां कुछ अलग है।

पश्चिमी पंजाब और पूर्वी पंजाब में होली के दिन, मटकी फोड़ी जाती है। भारत की तरह यहां भी मटकी को ऊंचाई पर लटकाते हैं। यहां मौजूद व्यक्ति पिरामिड बनाकर मटकी फोडते हैं। मटकी में मक्खन, मिश्री भरा हुआ होता है, मटकी फोड़ते ही यह सब कुछ बिखर जाता है।
यहां इसे चौक-पूर्णा त्यौहार के नाम से जाना जाता है। वैसे इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहीं नरसिंह भगवान ने एक खंबे से निकल कर प्रल्हाद के पिता हिरण्यकश्यप को मारा था। इसके पश्चात प्रल्हाद ने स्वंय ही इस मंदिर का निर्माण करवाया था। यह भी माना जाता है कि होली का त्यौहार और होलिका दहन की प्रथा भी यही से आरंभ हुई थी।
स्त्रोत : वेब दुनिया
भारतभर के लाखों श्रद्धालुओं के श्रद्धास्थान कटरा (जम्मू) की श्रीवैष्णोदेवी !
द्वापरयुग में पांडवों ने एक ही रात में निर्माण किया बनखंडी, जिला कांगडा में श्री...
राजा धन्यमाणिक को स्वप्नदृष्टांत देकर माताबरी (त्रिपुरा) में स्थानापन्न हुई श्रीत्रिपुरासुंदरीदेवी !
बीरभूम (बंगाल) के महास्मशान में विराजमान श्री तारादेवी !
कर्नाटक राज्य के शृंगेरी (जिला चिक्कमगळुरू) और कोल्लुरू (जिला उडुपी) के मंदिर
सती का ब्रह्मरंध्र जिस स्थान पर गिरा, वह पाकिस्तानस्थित शक्तिपीठ श्री हिंगलाजमाता !