सभी पाठकों, शुभचिंतकों एवं धर्मप्रेमियों से विनम्र निवेदन

‘अध्यात्मशास्त्र आचरण में लाकर मानवजाति का कल्याण हो’, इस उद्देश्य से सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी ने अध्यात्म, साधना, देवताओं की उपासना, संस्कृति का पालन, आध्यात्मिक स्तर के उपचार, ईश्वरप्राप्ति के लिए कला, साथ ही राष्ट्ररक्षा, धर्मजागृति और हिन्दू राष्ट्र जैसे विविध विषयों पर ३६९ ग्रंथों का संकलन किया है । नवंबर २०२५ तक सनातन ने १३ भाषाओं में ग्रंथों की १ करोड १ लाख ७१ हजार प्रतियां प्रकाशित की हैं । अध्यात्मशास्त्र के प्रचार के लिए इन ग्रंथों की प्रदर्शनियां पूरे भारत में अनेक स्थानों पर नियमित रूप से लगाई जाती हैं ।
आप भी निम्नलिखित अवसरों पर सनातन के ग्रंथों की प्रदर्शनी आयोजित कर इस अध्यात्मप्रसार के कार्य में सहभागी हो सकते हैं :
१. अपने परिसर के अथवा आप जिनसे जुडे हैं, ऐसे मंदिरों के त्योहार, उत्सव एवं यात्रा,
२. विवाह, उपनयन संस्कार, जन्मदिन जैसे पारिवारिक कार्यक्रम,
३. राष्ट्र एवं धर्म से संबंधित उपक्रम,
४. कीर्तन, प्रवचन, व्याख्यान अथवा सभाओं आदि में,
५. अपने क्षेत्र में होनेवाले पुस्तक मेलों (Book Fairs) में ।
आप भी ऐसी ग्रंथ-प्रदर्शनी आयोजित करना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने जिले के सनातन संस्था के साधकों से संपर्क कर सकते हैं । आपकी मांग के अनुसार सनातन संस्था के साधक उस स्थान पर ग्रंथ-प्रदर्शनी आयोजित कर सकते हैं । आपके द्वारा ऐसी प्रदर्शनियां आयोजित करने से सनातन धर्म के अध्यात्म का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा !
– श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळ
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
साधको, आनेवाले आपातकाल का सामना करने के लिए श्रद्धा के बल पर साधना में आनेवाली...
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सनातन के ग्रंथों एवं सात्त्विक उत्पादों का अधिक से अधिक वितरण...
साधको, आध्यात्मिक कष्टों की तीव्रता बढने से आध्यात्मिक उपाय नियमित करने के साथ ही व्यष्टि...
पितृपक्ष में महालय श्राद्ध कर पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करें !
वाहन की दुर्घटना न हो, साधक इसकी दक्षता इस प्रकार लें तथा प्रवास में उपयोग...