
गयाजी (बिहार) – यहां चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के आध्यात्मिक आयोजन में वृंदावन से आई पंडित गौरांग गौरीजी से सनातन संस्था के साधक श्री. रणजीत सिंह मिले, तथा उन्हें संस्था के उद्देश्यों से परिचित कराया । इस अवसर पर भेंटस्वरूप उन्हें सनातन संस्था द्वारा आयोजित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित ग्रंथ ‘संकल्प रामराज्य का’ दिया गया । संस्था के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह हिन्दुत्व के लिए संजीवनी है तथा इससे हिन्दू राष्ट्र के प्रादुर्भाव में अद्भुत योगदान मिलेगा । पंडित गौरांग गौरीजी कथावाचन में बडे ही भावपूर्ण अर्थों में भगवान श्रीकृष्ण के अवतार एवं उनके द्वारा अर्जुन को दिए उपदेशों का सरल विश्लेषण करती हैं । इस कार्यक्रम का आयोजन श्री. सोनल सिंह सपत्नीक एवं श्री. पिंटू सिंह ने किया । यह कार्यक्रम २३ मई तक था ।
प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ काजल हिंदुस्थानी ने किया रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम का अवलोकन !
इंदौर (मध्य प्रदेश) स्थित व्यवसायी अभय निगम की गोवा स्थित सनातन आश्रम को भेट।
हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए आश्रम में चल रहा कार्य प्रेरणादायी ! – अधिवक्ता...
सनातन संस्था जो स्वभावदोष निर्मूलन प्रक्रिया सिखाती है, उसके अनुसार आचरण करें ! – अधिवक्ता...
सनातन के आश्रम में वेद, पुराण एवं उपनिषद के अनुसार किया जानेवाला आचरण अनुकरणीय !...
‘जयपुर नेशनल युनिवर्सिटी’ के कुलगुरु डॉ. रोशन लाल रैना की सनातन आश्रम और आध्यात्मिक शोधकेंद्र...