पाकिस्तान के जिहादी आतंकीयों को कुचल डालों – श्री. अभय वर्तक, प्रवक्ता, सनातन संस्था

कश्मीर में हुई सैनिकों की हत्या के निषेधार्थ समस्त
हिन्दू संगठनों की ओर से कोल्हापुर में, संतप्त निदर्शन !

kolhapur-rha
निदर्शन में संबोधित करते हुए श्री. अभय वर्तक (मध्यभाग में)

कोल्हापुर : समस्त हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से यहां के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में आंदोलन किया गया।

इस अवसर पर अपना स्पष्ट मत व्यक्त करते हुए सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री. अभय वर्तक ने कहा कि, अपने देश में प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण, छत्रपति शिवाजी महाराज तथा छत्रपति संभाजी महाराज जैसे अनेकों वीरों ने युद्ध कर विजय प्राप्त की है। अब हमें शासन को बताना पड रहा है कि युद्ध करें !

प्रधानमंत्रीजी, यह ध्यान में रखें कि, उन्होंने यह कुर्सी ‘अखंड हिन्दुस्थान’ के लिए प्राप्त की है। हमारे सिपाहियों ने पाकिस्तान को नष्ट करने के लिए जन्म लिया है। अब कब तक हमें, हमारे सिपाहियों को केवल श्रद्धांजली ही अर्पण करते हुए बैठना है ? अब पाकिस्तान के जिहादी आतंकियों को कुचल डालने का समय आ गया है !

पाकपुरस्कृत आतंकवादियों ने कश्मीर के लश्करी छावनी पर आक्रमण कर १८ सिपाहियों की निर्दयता से हत्या की। इस की संतप्त प्रतिक्रिया कोल्हापुर में उभरी एवं राष्ट्रप्रेमियों ने उत्स्फूर्तता से आंदोलन किया।

इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रसाद कुलकर्णी ने सूत्रसंचालन किया।

हिन्दू एकता आंदोलन के सर्वश्री चंद्रकांत बराले, अण्णा पोतदार, जयदीप शेळके, शिवाजीराव ससे, विश्‍व हिन्दू परिषद के श्री. अशोक रामचंदानी, हिन्दू धर्माभिमानी श्री. संग्राम घोरपडे, श्री. विक्रम धर्माधिकारी, पतितपावन संगठन के श्री. आकाश नवरूखे, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री मधुकर नाजरे, बाबासो भोपळे, किरण दुसे, प्रसाद कुलकर्णी, अजिंक्य पाटिल, रणरागिणी शाखा की श्रीमती अंजली कोटगी, श्रीमती राजश्री मोरे, श्रीमती अनिता करमळकर, सनातन संस्था के सर्वश्री अजय पाटिल, कृष्णा बाबर, अमित हावळ, अजित सुस्वरे के साथ ५० से भी अधिक हिन्दू धर्माभिमानी एवं राष्ट्रप्रेमी उपस्थित थे।

अन्य मान्यवरोंद्वारा व्यक्त किये गये विचार

१. श्री. शिवानंद स्वामी, हिन्दू जनजागृति समिति – वर्ष १९४७ से पाकिस्तान, भारत का शत्रु है। युद्ध में जितने सिपाही मारे गए, आतंकवादी आक्रमण में उससे अधिक सिपाही मारे गए। पाकिस्तान पर आक्रमण करना चाहिए। छत्रपती शिवाजी महाराज ने आतंकवाद को कैसे समाप्त करना है, इसका आदर्श हमारे सामने रखा है। शासन को अब उसके अनुसार कृति करने का समय आगया है !

२. अधिवक्ता श्री. सुधीर जोशी-वंदुरकर, विश्‍व हिन्दू परिषद – कल का आक्रमण धर्मांधोंद्वारा किया गया आक्रमण है। धर्मांध पाकिस्तान से यहां आकर आक्रमण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को यह ध्यान में रखना चाहिए कि, भाजपा को अधिकांश हिन्दुओं ने ही चुनकर दिया है !
.
३. डॉ. अविनाश शिंदे, श्रीशिवप्रतिष्ठान – धर्मनिरपेक्षता की नीति दुर्बल सिद्ध हुई है। अब ‘हिन्दू राष्ट्र’ ही घोषित करना चाहिए !

४. श्री. संजय कुलकर्णी, हिन्दू महासभा, प्रदेश उपाध्यक्ष – भारत में आतंकवाद क्यों फैल रहा है, इसका पता लगाना आवश्यक है। हिन्दू जनजागृति समिति हरएक आंदोलन केवल देशहित के लिए ही करती है !

५. श्री. अवधूत भाट्ये, वन्दे मातरम् यूथ ऑर्गनायजेशन – अब तक के हर आतंकी आक्रमण के पीछे पाकिस्तान है, यह उजागर हो गया है। अब प्रधानमंत्री को एक ही बार पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए !

६. श्री. सुनील पाटिल, पतित पावन संगठन, जिलाध्यक्ष – वीरगति को प्राप्त हुए सभी सैनिक हिन्दू थे। अन्य धर्मीय यहीं पर रहते हैं, यहीं खाते हैं; परंतु उन्हें ‘भारतमाता की जय’ कहने में लज्जा प्रतीत होती है। वे राष्ट्ररक्षा हेतु कभी संगठित नहीं होते !

७. श्री. शरद माळी, श्रीशिवप्रतिष्ठान – ‘पाकडों’ को सबक सिखाएं। अब हर गांव में ऐसे आंदोलन होंगे !

uri-attack

क्षणिकाएं

१. अधिवक्ता श्री. सुधीर जोशी-वंदुरकर ने वीरगति को प्राप्त सिपाहियों के नाम पढ कर सुनाएं। इस अवसर पर सभी ने ‘जय श्रीराम’ की घोषणा की।

२. ‘वीर जवानों की जय हो !’, ‘मुर्दाबाद-मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद !’, ‘जला दो, जला दो, पाकिस्तान जला दो !’, ऐसी घोषणाएं की गर्इं साथ ही ‘ना निषेध, ना श्रद्धांजली, अब करें सीधे कार्यवाही !’, ‘नष्ट करें, नष्ट करें, पाकिस्तान को नष्ट करें !’, ‘मोदीजी युद्ध करें, युद्ध करें !’, ऐसे वाक्य लिखे हुए फलक हाथ में धारण किए गए थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Comment