
महामहम का इतिहास
लोग अपने पाप धोने के लिए गंगा, यमुना, सरस्वती, शरयु, गोदावरी, महानदी, नर्मदा, कावेरी और पायोश्नी, नदियों में स्नान करते हैं । इसलिए इन नदियों का पाप बढ गया है । उन पापों से मुक्त होने के लिए सभी नदियां ब्रह्मदेव के पास गईं । ब्रह्मदेव ने नदियों के पाप धोने के लिए उन्हें एकत्रित कुंभकोणम के तालाब में स्नान करने के लिए कहा । तब से इस महोत्सव का आरंभ हुआ ।
महामहम महोत्सव क्या है ?
महामहम महोत्सव हर १२ वर्षों में आता है । पिछला महामहम महोत्सव २०१६ में मनाया गया था ।
हिन्दुओं की मान्यता है कि महोत्सव के समय देश की सर्व महत्त्वपूर्ण नदियां कुुंभकोणम के तालाब में एकत्र आती हैं । इसलिए इस काल में तालाब में किए गए स्नान का फल सभी नदियों में किए गए स्नान का एकत्रित फल प्रदान होता है ।
महामहम महोत्सव का अंतिम दिन सबसे विशेष समझा जाता है; कारण यह है कि इस दिन कुंभकोणम में सभी मंदिरों के देवी-देवताओं की मूर्तियों को तालाब में स्नान करवाया जाता है । इस दिन लाखों हिन्दू तालाब में स्नान करते हैं । इसे तीर्थावरी कहते हैं ।
इस दिन किए गए स्नान से पापों का हरण होता है, ऐसी हिन्दुओं की श्रद्धा है । स्नान के उपरांत देवताओं को अर्पणस्वरूप में धन अथवा भेटवस्तु दी जाती हैं ।
अखिल भारतवर्ष के कुंभपर्व का धार्मिक महत्त्व !
ब्रह्मा, विष्णु एवं शिवजी का रूप है प्रयागराज का लाखों वर्ष प्राचीन परमपवित्र अक्षयवट !
विश्व का सबसे बडा धार्मिक मेला : कुम्भ मेला
कुंभमेले में विद्यमान कुछ परंपराएं तथा उनका इतिहास !
कुंभमेलेमें सहभागी होनेवाले विभिन्न अखाडे !
कुंभमेलेके मूल प्रयोजनका ध्यान रखें !