विनम्र, प्रामाणिक एवं अन्याय के विरुद्ध लडने की लगन रखनेवाले अधिवक्ता विजयशेखर !
राष्ट्रीय अधिवक्ता अधिवेशन के दूसरे दिन की आनंदवार्ता !


विद्याधिराज सभागृह, रामनाथी (गोवा) : शांत एवं विनम्र स्वभाववाले, प्रामाणिक वृत्ति के और अन्याय के विरुद्ध लडने की लगन रखनेवाले बेंगळूरु (कर्नाटक) के अधिवक्ता विजयशेखर ६१ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर प्राप्त कर, जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त हुए । सनातन संस्था के धर्मप्रसारक (कर्नाटक) पू. रमानंद गौडा के शुभहस्तों श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट देकर उनका सत्कार किया गया । इस आध्यात्मिक प्रगति की शुभवार्ता के विषय में अधिवक्ता विजयशेखर ने भगवान श्रीकृष्ण एवं परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के श्रीचरणों में कृतज्ञता व्यक्त की । फिर उन्होंने अपना मनोगत प्रस्तुत करते हुए कहा, ‘यह घटना मेरे लिए अनपेक्षित थी । यहां से आगे अब बहुत-बहुत धर्मकार्य करना है ।’ पू. रमानंद गौडा एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कर्नाटक राज्य प्रवक्ता श्री. मोहन गौडा ने अधिवक्ता विजयशेखर की गुणविशेषताएं बताईं ।
हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं को पू. परमात्माजी महाराज जी का आशीर्वाद !
९ राज्यों के ३६ जिलों में आयोजित ‘हिन्दू राष्ट्र अधिवेशनों’ में २ सहस्र से अधिक...
आपातकाल में हिन्दू समाज के सर्व घटकों को एकत्र आकर हिन्दुओं की रक्षा के लिए...
हिंदुत्वनिष्ठों को झूठे आरोपों में अकारण फंसानेवालों का, दशम अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में...
दशम अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का उत्साहपूर्ण और भावपूर्ण वातावरण में आरंभ !
दशम ‘अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’ के निमित्त परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी का संदेश