
प्रयागराज (कुंभनगरी), २७ फरवरी (संवाददाता) : सनातन संस्था आज के समय में श्रद्धालुओ को धर्मशिक्षा देने का कार्य कर रही है । सरल भाषा में धर्मशिक्षा देना सनातन संस्था की विशेषता है । इसके लिए संस्था ने कुंभक्षेत्रपर धर्मशिक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया है । संस्था द्वारा प्रकाशित ग्रंथ सरल भाषा में धर्मशिक्षा देते हैं । वृंदावन के कथावाचक तथा श्रीजीबाबा के शिष्य श्री. रमाकांत गोस्वामी ने ऐसा प्रतिपादित किया । यहां के श्रीजीबाबानगर मंडप में कथावाचन के कार्यक्रम में वे ऐसा बोल रहे थे । इस कार्यक्रम में सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस को सम्मानित किया गया ।
भावपूर्ण गंगास्नान करें ! – श्री. चेतन राजहंस
इस अवसरपर धर्माचरण के विषय में श्रद्धालुओ का मार्गदर्शन करते हुए श्री. चेतन राजहंस ने कहा, ‘‘कुंभपर्व में गंगास्नान का विशेष महत्त्व है । पापों का परिमार्जन होना और पूर्वजों को मुक्ति मिलने हेतु गंगास्नान किया जाता है । हमारे द्वारा जो अनंत पापकर्म होते हैं, उसके प्रति मन को तीव्रता से खेद प्रतीत होना और उसके प्रति उन पापों के परिमार्जन हेतु देवनदी गंगाजी से प्रार्थना करना महत्त्वपूर्ण है । पापकर्मों के प्रति मन में खेद ही न हो, तो गंगाजी उनका परिमार्जन क्यों करेंगी ?’’ इसके साथ ही श्री. राजहंस ने धर्माचरण का महत्त्व, तिथि के अनुसार जन्मदिन कैसे मनाएं ?, देवालय में दर्शन कैसे करें ? आदि विषयोंपर श्रद्धालुओ का मार्गदर्शन किया ।
अमरावती के भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम में...
प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ काजल हिंदुस्थानी ने किया रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम का अवलोकन !
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार ने गोवा स्थित सनातन संस्था...
इंदौर (मध्य प्रदेश) स्थित व्यवसायी अभय निगम की गोवा स्थित सनातन आश्रम को भेट।