अमरावती के भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम में सदिच्छा भेंट !

सनातन आश्रम देशभर के हिन्दुओं को योग्य दिशा प्रदान करने का कार्य कर रहा है ! – सांसद डॉ. अनिल बोंडे

बाएं से श्रीमती वसुधा बोंडे, डॉ. अनिल बोंडे तथा ध्यानमंदिर के विषय में जानकारी देते हुए श्री. रोहित साळुंखे ।

रामनाथी (गोवा) – देशभर के युवक-युवतियों को उचित मार्ग दिखाने का कार्य सनातन संस्था करती है, ऐसे गौरवपूर्ण उद्गार अमरावती के भाजपा राज्यसभा सांसद एवं महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री डॉ. अनिल बोंडे ने रामनाथी (फोंडा, गोवा) स्थित सनातन आश्रम की सदिच्छा भेंट के अवसर पर व्यक्त किए । इस समय उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती वसुधा बोंडे, तथा केंद्र सरकार के ‘राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र’ के सहायक प्रबंधक श्री. निखिल गुरव उपस्थित थे । इस अवसर पर सनातन संस्था के श्री. रोहित साळुंखे ने उन्हें सनातन आश्रम में संचालित राष्ट्र एवं धर्म के कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी । इस प्रसंग में सनातन के पू. पृथ्वीराज हजारे ने सांसद डॉ. बोंडे का सम्मान किया ।

हिन्दू धर्म के दर्शन को जीवन में शास्त्रीय पद्धति से उतारने का मार्गदर्शन करनेवाला आश्रम !

सम्मान के अवसर पर बाएं से पू. पृथ्वीराज हजारे, डॉ. अनिल बोंडे तथा श्रीमती वसुधा बोंडे ।

आश्रम के विषय में डॉ. बोंडे ने कहा, ‘‘रामनाथी स्थित सनातन आश्रम में आज मेरा आगमन होना, यह मेरा सौभाग्य है । मुझे इस आश्रम में एक विलक्षण अनुभूति प्राप्त हुई । यह आश्रम सनातन के संस्थापक गुरुदेव डॉ. जयंत आठवले के सान्निध्य तथा उनकी तपश्चर्या से पावन हुआ है । यह सद्गुरु भक्तराज महाराज के आशीर्वाद से निर्मित आश्रम है । समस्त हिन्दुओं को जागृत करने तथा हिन्दू धर्म के दर्शन (तत्त्वज्ञान) को जीवन में शास्त्रीय दृष्टि से प्रत्यक्ष रूप में कैसे उतारें ? इसका मार्गदर्शन करनेवाला यह आश्रम है । देशभर के हिन्दुओं तक ज्ञान का प्रसार करना, साथ ही उन्हें योग्य मार्ग दिखाना, यह भी इस आश्रम के माध्यम से हो रहा है । मैं अनेक वर्षों से सनातन संस्था से जुडा हूं । सनातन के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए मैं मनःपूर्वक शुभकामनाएं देता हूं ।’’

बाईं ओर श्री. निखिल गुरव का सम्मान करते हुए पू. पृथ्वीराज हजारे

Leave a Comment