
१. प.पू. गुरुदेव शिव एवं विष्णु होने के कारण उनकी स्तुति करने के लिए उन्हीं से प्रार्थना करना
१ अ. ‘हर’ को करते हम प्रणाम, करते याचना करें ‘हरि’ का गुणगान ।
भले ही हैं कर्पूरगौर वे, पर राजीवलोचन रखते ।
शिरोमणि हैं ज्ञान के, सबको भक्तिमार्ग दिखाते ॥ १ ॥
स्वयं कष्ट का विषपान करते, उपचारों की संजीवनी देते ।
मोक्ष मार्ग पर चलाते, सनातन धर्मराज्य स्थापित करते ॥ २ ॥
ऐसा आपका यह जीवनपट, ‘हरि-हर’ एकरूपता का प्रमाण ।
‘हर’ को करते हम प्रणाम, करते याचना करें ‘हरि’ का गुणगान ॥ ३ ॥
२. श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं प.पू. गुरुदेवजी की जन्मतिथि,
भाईयों में क्रमांक, अवतारत्व प्रकट होने की अवस्था, तथा संबंध किससे ?
टिप्पणी १ : राम को ‘आत्माराम’ कहते हैं; उन्होंने उच्च चरित्र की शिक्षा दी है । कृष्ण के रूप की चर्चा ही अधिक हुई और उन्होंने देह से किए जानेवाले कर्म की अर्थात कर्ममार्ग की शिक्षा दी है । रोगादि के कारण जर्जर हो चुकी देह के कारण कर्म से; और अल्प सात्त्विकता के कारण आत्मा से जुडाव रखना संभव नहीं, इसलिए गुरुदेवजी ने मन आनंदी रखने की शिक्षा दी है ।
टिप्पणी २ : कलियुग के अंतकालतक अधिकांश जीवों की देह रोगादि के कारण जर्जर हो जाएगी; उस समय गुरुदेवजी का उदाहरण उनके सामने रखने के लिए श्रीविष्णु ने प्रौढावस्था की लीला की है ।
३. अष्टावतारों के कार्य की भांति कलियुग में परात्पर गुरु डॉक्टरजी द्वारा हो रहा कार्य
३ अ. मत्स्यावतार
१. मत्स्यावतार ने प्रलय के समय विश्वबीज का रक्षण किया । वर्तमान संकटकाल में प.पू. गुरुदेव केवल मानव, पशुपक्षी के ही नहीं; संस्कृति, ज्ञान, विद्या, कला आदि के बीज बचा रहे हैं । इसके लिए उन्होंने ‘आध्यात्मिक संग्रहालय’ निर्माण किया है ।
२. मत्स्य अवतार में ईश्वर ने प्रवाह के विरुद्ध, अर्थात उद्गम की ओर जाने की शिक्षा दी । उसी प्रकार गुरुदेवजी ने आधुनिकता के प्रवाह के विरुद्ध धर्म की ओर जाने हेतु धर्मशिक्षा दी ।
३ आ. कूर्मावतार
१. इस अवतार ने विश्वबीज से पूरी नई सृष्टि निर्माण की । प.पू. गुरुदेवजी ने ‘महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय’ की नींव रखकर एक नई सृष्टि की रचना करने, उनसे जुडे जीवों को इसका दायित्व सौंपा है ।
२. इस अवतार में भगवान ने षड्रिपुआें को नियंत्रित करने की शिक्षा दी । प.पू. गुरुदेवजी ने स्वभावदोष, अहं-निर्मूलन प्रक्रिया सिखायी ।
३ इ. वराह अवतार
१. वराह अवतार ने जलप्रलय से पृथ्वी का रक्षण किया और वेदों को बचाया । प.पू. गुरुदेवजी ने गुरुकुल की स्थापना कर वेदों को नया जीवन प्रदान किया है और अनुचित मतों का खंडन कर यह धरोहर सारे संसार तक पहुंचाई है ।
२. इस अवतार नेे साधना करते समय प्राण भी चले जाएं; तब भी साधना नहीं छोडनी चाहिए, ऐसी शिक्षा दी । ‘प.पू. गुुरुदेवजी ने साधकों के प्राण जाने पर भी उनकी साधना जारी रहे, इसका ध्यान रखा है ।
३ ई. नृसिंह अवतार
१. इस अवतार ने भक्त को बचाने का उदाहरण रखा है; गुरुदेवजी ने साधक कितनी भी विकट स्थिति में फंसा हो और उसे बचाने में कितने भी कष्ट का सामना करना पडे, उसका साथ नहीं छोडा ।
२. इस अवतार में भगवान ने चराचर में अपना अस्तित्व दर्शाया । प.पू. गुरुदेवजी ने पूरे संसार के साधकों को अनुभूतियां प्रदान कर अपना अस्तित्व दर्शाया ।
३ उ. वामन अवतार
१. इस अवतार ने संपूर्ण पृथ्वी पर अपना आधिपत्य दर्शाया । प.पू. गुरुदेवजी ने पृथ्वी पर सनातन धर्मराज्य स्थापना की उद्घोषणा की है ।
२. इस अवतार में भगवान ने अपना सर्वव्यापकत्व दर्शाया । साधकों को गुरुदेवजी की सर्वव्यापकता क्षण-क्षण अनुभव होती है ।
३ ऊ. परशुराम अवतार
१. इस अवतार ने वर्ण-कर्म के परे जाकर अपने कर्तव्य के रूप में समाज का कल्याण किया । प.पू. गुरुदेवजी ने दुष्प्रवृत्तियों का निर्मूलन करने का उद्घोष कर समष्टि का उद्धार करने की शिक्षा दी है ।
२. भगवान परशुराम ने अपनी कृति से ब्राह्मतेज और क्षात्रतेज की शिक्षा दी है । प.पू. गुरुदेवजी ने ब्राह्मतेज और क्षात्रतेज युक्त ग्रंथ संकलित कर साधकोंको दुष्प्रवृत्तियों का निर्मूलन करना सिखाया ।
३ ए. श्रीरामावतार
१. इस अवतार ने मर्यादा में रहने की शिक्षा दी । प.पू. गुरुदेवजी ने अपनी कार्यपद्धति के माध्यम से मर्यादा निर्धारित करना सिखाया ।
२. श्रीराम ने आदर्श व्यक्तित्व दिखाया । प.पू. गुरुदेवजी ने साधना और स्वसूचना के माध्यम से उसे प्राप्त करना सिखाया है ।
३. श्रीराम ने अपने कर्म से सिखाया कि ‘आदर्श पुत्र, आदर्श भ्राता, आदर्श पति और आदर्श राजा’ कैसा होता है । यही नहीं ‘आदर्श शत्रु’ कैसा होना चाहिए, यह भी श्रीराम ने कृति से सिखाया । उनके कारण ही आदर्श राज्य-व्यवस्था को रामराज्य कहा जाता है । श्रीराम समान गुरुदेवजी ने भी कृति से आदर्शवत आचरण कर कलियुग में भी आदर्श जीवन जीने का उदाहरण रखा है ।
३ ऐ. श्रीकृष्णावतार
१. श्रीकृष्ण ने हर सीमा लांघने की शिक्षा दी । प.पू. गुुरुदेवजी ने ‘जो दिखाई दे वह कर्तव्य’, यह मंत्र देकर वह करना सिखाया ।
२. श्रीकृष्ण ने विराटता दिखाई । प.पू. गुरुदेवजी ने ‘इस विराटता को जीवन में कैसे अपनाएं’, यह सिखाया ।
३. श्रीराम ने सिखाया कि शांतिकाल में आदर्शवत जीवन कैसे जीना चाहिए । श्रीकृष्ण ने आपातकाल में कैसा जीवन जीना चाहिए, यह अपनी कृति से सिखाया । श्रीकृष्ण पूर्णावतार थे, इसलिए उन्हें अवतार न मानकर अवतारी अर्थात प्रत्यक्ष विष्णु ही माना जाता है । गुरुदेवजी ने आपातकाल में कैसा आचरण होना चाहिए, यह कृति से भी सिखाया और ग्रंथ में लिखकर भी रखा ।
४. सत्ययुग में सात्त्विकता अधिक होने से अवतारों को अवतार कार्य का परिचय कराने की आवश्यकता न रहना और कलियुग में अपने कार्य का परिचय कराने हेतु प.पू. गुरुदेवजी का पृथ्वी पर जन्म लेकर गुरुरूप धारण करना
सत्ययुग में मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन आदि अवतार हुए । उस काल में सात्त्विकता अधिक होने के कारण अवतारकार्य से परिचित कराने की आवश्यकता नहीं थी । आज के काल में गुरुदेवजी के अवतारकार्य और धर्म से परिचित कराने के लिए अवतार को ही गुरु का कार्य भी करना पड रहा है । स्वयं के शरीर, वस्तुआें, वास्तु तथा परिसर में हो रहे परिवर्तनों से वे स्वयं ही हमें परिचित कराते हैं और उसका कार्यकारणभाव भी बताते हैं । हम कलियुग के जीवों का सौभाग्य है कि स्वयं अवतार अपने अवतारत्व से परिचित कराने गुरुरूप धारण कर पृथ्वी पर आए ।
श्रीविष्णु जगत के गुरु हैं; इसलिए उन्होंने अपने प्रत्येक अवतार में विश्व को ज्ञान प्रदान किया; परंतु इस अवतारी कार्य में ज्ञान प्रदान करने की उन्होंने अभिनव पद्धतियां खोजीं, आचरण से, शब्दों से, मन के विचारों से हर प्रकार से ज्ञान प्रदान किया । कला के माध्यम से, विद्या, गुण, शरीर, मन, बुद्धि इन सभी माध्यमों से साधना कैसे करना, यह सिखाया ।’
– कु. निधि देशमुख, सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा. (४.११.२०१६)
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी द्वारा स्नान के लिए उपयोग में लाए ‘मग’में काफी मात्रा में...
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी की देह, उनके द्वारा उपयुक्त वस्तु एवं साधक के पूजाघर में...
अनुपम प्रीति से सभी को एकसमान ईश्वरप्राप्ति के धागे में पिरोनेवाले परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी...
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के कक्ष में उत्तर की दीवार पर पडे दाग-धब्बों में बुद्धिअगम्य...
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के अपने एक हाथ की उंगलियां पानी में डुबोने पर उसमें...
भ्रूमध्य पर दैवी चिन्ह अंकित होने का अध्यात्मशास्त्र !