
सांगली : सांगली जनपद के ईश्वरपुर के श्री रेणुका मंदिर, हनुमान मंदिर (उरण) तथा धोंडीराम महाराज मंदिर में सामूहिक गुढीपूजन किया गया । तासगाव तहसील के कौलगे तथा वासुंबे इन गांवों में भी सामूहिक गुढीपूजन किया गया । वासुंबे में गुढी पडवे के पहले दिन श्री. सचिन गुरव ने ध्वनिवर्धक से गुढी पाडवा का महत्त्व विशद किया, जो ग्रामवासियों को बहुत अच्छा लगा । उसके अनुरूप कई लोगों ने अपने घर में गुढी का पूजन किया ।
जत : मंगलवार पेठ के श्री बसवेश्वर मंदिर में सामूहिक गुढीपूजन किया गया । इस अवसरपर सनातन संस्था की श्रीमती विनया चव्हाण ने धर्मप्रेमियों का उद्बोधन किया ।
गुढीपडवा के उपलक्ष्य में सांगली जनपद के विविध स्थानोंपर मार्गदर्शन !
गुढी पडवे के उपलक्ष्य में जनपद के कदमबाडी (बत्तीसशिराळा), तुजारपुर, ईश्वरपुर, साथ ही सांगलीबाडी में सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से मार्गदर्शन किया गया ।
कदमबाडी (बत्तीसशिराळा) में हिन्दू विधिज्ञ परिषद की अधिवक्ता (श्रीमती) भारती जैन ने मार्गदर्शन किया । इस अवसरपर श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान के श्री. शिवराज आवटे तथा श्री. वैभव आवटे उपस्थित थे । ७५ धर्मप्रेमियों ने इस मार्गदर्शन का लाभ उठाया । इसके साथ ही जनपद के कुंडल, तासगाव, मिरज, विश्रामबाग जैसे १५ से भी अधिक स्थानोंपर मार्गदर्शन हुआ ।
मिरज की शोभायात्रा में हिन्दू जनजागृति समिति का सहभाग !
मिरज : हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में मिरज नगरी में विविध संगठन तथा संस्थाआें की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया । इस शोभायात्रा का आरंभ दत्त मंदिर से किया गया । इसमें विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताआेंसहित सामान्य हिन्दू भी पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह के साथ सहभागी हुए । इस शोभायात्रा में हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता तथा सनातन संस्था के साधक भी सहभागी थे । उन्होंने हाथों में गुढी पडवे का महत्त्व विशद करनेवाले फलक पकडे थे । काशी विश्वेश्वर देवालय के निकट इस शोभायात्रा का समापन किया गया ।
समर्थ प्रतिष्ठान का ढोल दल, भारतमाता तथा छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्ररथ, पारंपरिक वेशभूषा में पगडी परिधान कर सहभागी महिलाएं तथा ग्रंथयात्रा के कारण शोभायात्रा चैतन्यमय बनी । इस अवसरपर विविध प्रकार के साहसिक प्रदर्शन दिखाए गए । इसमें सर्वश्री राजाभाऊ शिंदे, पांडुरंग कोरे, संदीप पोरे, माधवराव गाडगीळ, राजू बेडेकर, अधिवक्ता किरण जाबशेट्टी तथा अधिवक्ता सौरभ वाटवे उपस्थित थे ।
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...