अमठाखेम (बिहार) में युवकों को शौर्यजागर हेतु मार्गदर्शन

अमठाखेम (बिहार) – अमठाखेम (बिहार) में हिन्दू जनजागृति समिति कीओर से युवकों को शौर्यजागर के संदर्भ में मार्गदर्शन किया गया । उस समय सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने यह आवाहन किया कि, ‘अत्याचारी नंदकुल का नाश कर चाणक्य-चंद्रगुप्त ने मगध साम्राज्य की नींव खडी की तथा भारत को एक राष्ट्र के रूप में पुनर्स्थापित किया । मगध साम्राज्य ने इतिहास में दिए इस योगदान के कारण उसके प्रति संपूर्ण भारतवर्ष कृतार्थ है । चंद्रगुप्त, पुष्यमित्र शुंग इस वीरयोद्धों ने राष्ट्र संस्थापना हेतु शौर्य का इतिहास निर्माण किया । बिहार का युवक तेजस्वी परंपरा का वंशज है । आज मगध साम्राज्य विस्मरण में जाकर अहिंसा का प्रचार करनेवाले बौद्धों का बिहार इस नाम से यह प्रदेश पहचाना जाता है । मगध साम्राज्य विस्मरण में जाने के कारण संपूर्ण भारतवर्ष असुरक्षित बना है । भारत को हिन्दु राष्ट्र के रूप में पुनर्स्थापित करने के लिए मगध की वीरता का प्रदर्शन करने हेतु आधुनिक चंद्रगुप्त निर्माण होने चाहिए ।’ उस समय हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य का परिचय समिति के उत्तरप्रदेश बिहार समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी ने किया । इस कार्यक्रम के लिए ३५ युवक उपस्थित थे ।
उस समय श्री. राजहंस ने यह भी वक्तव्य किया कि, ‘बिहार के राजपुत, ठाकुर तथा यादव इन क्षत्रिय वर्णियों ने हिन्दु समाज की निरंतर रक्षा की है । वर्तमान तथा भविष्य में भी क्षत्रिय कार्य की आवश्यकता है ।’ उस समय उपस्थित युवकों ने यह संकल्प किया कि, ‘भविष्य में हिंसाचार तथा लव जिहाद से हिन्दु समाज की रक्षा करेंगे तथा हिन्दु स्थापना के लिए योगदान देंगे ।’ उस समय हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यहां नियमित धर्मशिक्षणवर्ग आरंभ करने का भी निश्चित किया गया ।
रामराज्य की स्थापना हेतु सामूहिक प्रार्थना का आयोजन
भारत की विजय एवं सैनिकों तथा धर्मकार्य में लगे लोगों की रक्षा हेतु शतचंडी यज्ञ...
अभिव्यक्तिस्वतंत्रता की दिशा भारतविरोधी शक्तियों ने निर्धारित की है ! – चेतन राजहंस, राष्ट्रीय प्रवक्ता,...
हिन्दूजनों का उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर प्राप्त विभिन्न जिलों की ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ !
मुंबई में ‘हिन्दू एकता फेरी’ में एकजुट हुए धर्मप्रेमियों द्वारा हिन्दू राष्ट्र का जयघोष !