
शरीर को पुनः नया बनने में सहायता करती है; इसलिए इसे ‘पुनर्नवा’ कहते हैं ।

१. गुणधर्म एवं संभावित उपयोग
‘इस औषधि का गुणधर्म शीतल है एवं यह कफ एवं पित्त दूर करती है । विकारों में इसका संभावित उपयोग आगे दिया है; प्रकृति, प्रदेश, ऋतु एवं अन्य विकारों के अनुसार उपचारों में परिवर्तन हो सकता है । इसलिए वैद्यों के मार्गदर्शन में ही औषधि लें ।
| उपयोग | औषधि लेने की पद्धति | अवधि |
|---|---|---|
| अ. कोष्ठबद्धता, मूत्रप्रणाली के विकार, पथरी तथा मूत्रपिंड का कार्य सुधारने के लिए | १ चम्मच पुनर्नवा चूर्ण १ कटोरी गरम पानी में मिलाकर दोनों समय के भोजन से ३० मिनट पहले लें । | १ मास |
| आ. सूजन | १ चम्मच पुनर्नवा चूर्ण १ कटोरी गरम पानी में मिलाकर दिन में ३ – ४ बार लें । साथ ही, पुनर्नवा चूर्ण पानी में मिलाकर यह लेप सूजन पर लगाएं । १ घंटे उपरांत यह लेप गुनगुने पानी से धो लें । |
७ दिन |
२. सूचना
आयुवर्ग ३ से ७ के लिए चौथाई एवं ८ से १४ के लिए औषधि आधी मात्रा में लें ।
३. औषधि का सुयोग्य परिणाम होने हेतु यह न करें !
मैदा और बेसन के पदार्थ; खट्टे, नमकीन, अति तैलीय और तीखे पदार्थ, आईस्क्रीम, दही, पनीर, चीज, बासी, असमय और अति भोजन, धूप में घूमना तथा रात्रि जागरण
४. औषधि लेते समय उपास्य देवता से प्रार्थना करें !
हे देवता, यह औषधि मैं आपके चरणों में अर्पण कर आपका ‘प्रसाद’ समझकर ग्रहण कर रहा हूं । इस औषधि से मेरे विकार दूर होने दें ।
– वैद्य मेघराज माधव पराडकर, सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा. (११.६.२०२१)
ज्वर (बुखार) में उपयुक्त आयुर्वेद की कुछ औषधियां
आयुर्वेद की कुछ सुवर्णयुक्त औषधियां
श्वसनसंस्था के विकारों में उपयुक्त आयुर्वेद की कुछ औषधियां
हृदय एवं श्वसनसंस्था को बल देनेवाली आयुर्वेद की कुछ प्रसिद्ध औषधियां
आयुर्वेद की औषधियां एवं उनकी समाप्ति तिथि (एक्सपायरी डेट)
लशुनादि वटी (गोलियां)