
लशुनादि वटी एक उत्तम पाचक औषधि है ।
१. गुणधर्म एवं संभावित उपयोग
‘यह एक उत्तम पाचक औषधि है । विकारों में इसका संभावित उपयोग आगे दिया है; प्रकृति, प्रदेश, ऋतु एवं अन्य विकारों के अनुसार उपचारों में परिवर्तन हो सकता है । इसलिए वैद्यों के मार्गदर्शन में ही औषधि लें ।
| उपयोग | औषधि लेने की पद्धति | अवधि |
|---|---|---|
| अ. मुख में स्वाद न रहना, भूख न लगना, अपचन, भोजन के उपरांत पेट भारी होना, पेट में गैस होना, बार-बार डकारें आना, हिचकी आना एवं शरीर ठंडा पडना | दिन में २-३ बार २-२ गोलियां चूसकर खाएं अथवा गुनगुने पानी अथवा छाछ के साथ लें । | १ – २ दिन |
| आ. उलटी एवं अतिसार (दस्त) | आधे घंटे के अंतर से दिनभर में अधिकाधिक ५ बार २ – २ गोलियां चूसकर खाएं । | तात्कालिक |
| इ. कृमि (पेट में कीडे) | दोनों समय भोजन के आधे घंटे पहले २ गोलियां तथा २ गोलियां गन्धर्व हरीतकी वटी अथवा १ चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें । | १५ दिन |
२. सूचना
अ. आयुवर्ग ३ से ७ के लिए चौथाई एवं ८ से १४ के लिए चूर्ण आधी मात्रा में लें ।
आ. उष्णता के लक्षण (उष्ण पदार्थ न सह पाना, मुंह में छाले होना, देह में जलन होना, मूत्रमार्ग में जलन होना, देह पर फोडे-फुंसी होना, चक्कर आना आदि) हों एवं मल कडा होता हो, तो इस औषधि का उपयोग न करें ।
इ. यह औषधि उष्ण होने के कारण, ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु के उपरांत आनेवाली शरद ऋतु (अक्टूबर हीट) के काल में इस औषधि का उपयोग सावधानी से करें ।
ई. इन गोलियों में सेंधा नमक है, इसलिए यह अधिक समय वायु के संपर्क में आने पर वायु की आर्द्रता से गीली होकर खराब होती हैं । वैसा न हो, इसलिए डिब्बी का ढक्कन कसकर लगाएं ।’
३. औषधि का सुयोग्य परिणाम होने हेतु यह न करें !
मैदा और बेसन के पदार्थ; खट्टे, नमकीन, अति तैलीय और तीखे पदार्थ, आईस्क्रीम, दही, पनीर, चीज, बासी, असमय और अति भोजन, धूप में घूमना तथा रात्रि जागरण
४. औषधि लेते समय उपास्य देवता से प्रार्थना करें !
हे देवता, यह औषधि मैं आपके चरणों में अर्पण कर आपका ‘प्रसाद’ समझकर ग्रहण कर रहा हूं । इस औषधि से मेरे विकार दूर होने दें ।
– वैद्य मेघराज माधव पराडकर, सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा. (११.६.२०२१)
ज्वर (बुखार) में उपयुक्त आयुर्वेद की कुछ औषधियां
आयुर्वेद की कुछ सुवर्णयुक्त औषधियां
श्वसनसंस्था के विकारों में उपयुक्त आयुर्वेद की कुछ औषधियां
हृदय एवं श्वसनसंस्था को बल देनेवाली आयुर्वेद की कुछ प्रसिद्ध औषधियां
आयुर्वेद की औषधियां एवं उनकी समाप्ति तिथि (एक्सपायरी डेट)
त्रिफला गुग्गुलु (गोलियां)