
इस चूर्ण का गुणधर्म शीतल है तथा यह पित्त एवं कफ नाशक है ।

१. गुणधर्म एवं संभावित उपयोग
‘इस औषधि का गुणधर्म शीतल है तथा यह पित्त एवं कफ नाशक है । विकारों में इसका संभावित उपयोग आगे दिया है; प्रकृति, प्रदेश, ऋतु एवं अन्य विकारों के अनुसार उपचारों में परिवर्तन हो सकता है । इसलिए वैद्यों के मार्गदर्शन में ही औषधि लें ।
| उपयोग | औषधि लेने की पद्धति | अवधि |
|---|---|---|
| अ. उष्णता के विकार (उष्ण पदार्थ न सह पाना, मुंह में छाले होना, देह में जलन होना, मूत्रमार्ग में जलन होना, देह पर फोडे-फुंसी होना, चक्कर, बालतोड इ.) | सवेरे खाली पेट १ चम्मच खस का चूर्ण १ कप दूध एवं १ चम्मच मिश्री के साथ लें । यह औषधि खाने के लगभग १ घंटे तक कुछ भी न खाएं-पीएं । |
७ दिन |
| आ. मितली, उल्टी, अतिसार (दस्त) होना एवं गुदाद्वार से रक्त आना | खस चूर्ण, नागरमोथा चूर्ण, धनिया चूर्ण एवं मोटी सौंफ चूर्ण समभाग में मिलाएं । यह १ चम्मच औषधि दिन में ३-४ बार १ कटोरी गरम पानी के साथ लें । | ३ से ४ दिन |
| इ. ज्वर (बुखार) | दिन में ३ – ४ बार चौथाई चम्मच खस चूर्ण १ कटोरी गरम पानी के साथ लें । | ३ से ४ दिन |
| ई. गर्मी के दिनों में उष्णता के विकार न होने के लिए | १ लीटर पीने के पानी में आधा चम्मच, इस मात्रा में खस का चूर्ण डालकर रखें । प्यास लगे, तब यही पानी पीएं । | ग्रीष्म ऋतु व शरद ऋतु (अक्टूबर हीट) |
२. सूचना
आयुवर्ग ३ से ७ के लिए चौथाई एवं ८ से १४ के लिए औषधि आधी मात्रा में लें ।
३. औषधि का सुयोग्य परिणाम होने हेतु यह न करें !
मैदा और बेसन के पदार्थ; खट्टे, नमकीन, अति तैलीय और तीखे पदार्थ, आईस्क्रीम, दही, पनीर, चीज, बासी, असमय और अति भोजन, धूप में घूमना तथा रात्रि जागरण
४. औषधि लेते समय उपास्य देवता से प्रार्थना करें !
हे देवता, यह औषधि मैं आपके चरणों में अर्पण कर आपका ‘प्रसाद’ समझकर ग्रहण कर रहा हूं । इस औषधि से मेरे विकार दूर होने दें ।
– वैद्य मेघराज माधव पराडकर, सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा. (११.६.२०२१)
ज्वर (बुखार) में उपयुक्त आयुर्वेद की कुछ औषधियां
आयुर्वेद की कुछ सुवर्णयुक्त औषधियां
श्वसनसंस्था के विकारों में उपयुक्त आयुर्वेद की कुछ औषधियां
हृदय एवं श्वसनसंस्था को बल देनेवाली आयुर्वेद की कुछ प्रसिद्ध औषधियां
आयुर्वेद की औषधियां एवं उनकी समाप्ति तिथि (एक्सपायरी डेट)
लशुनादि वटी (गोलियां)