
नागरमोथा चूर्ण का गुणधर्म शीतल है तथा यह पित्त व कफ नाशक है ।

१. गुणधर्म एवं संभावित उपयोग
‘इस औषधि का गुणधर्म शीतल है तथा यह पित्त व कफ नाशक है । विकारों में इसका संभावित उपयोग आगे दिया है; प्रकृति, प्रदेश, ऋतु एवं अन्य विकारों के अनुसार उपचारों में परिवर्तन हो सकता है । इसलिए वैद्यों के मार्गदर्शन में ही औषधि लें ।
| उपयोग | औषधि लेने की पद्धति | अवधि |
|---|---|---|
| अ. प्यास लगना, हलका ज्वर एवं वेदना (बदन दर्द) | १ लीटर पीने के पानी में आधा चम्मच, इस मात्रा में नागरमोथा चूर्ण डालकर पानी को ५ मिनट उबालें । प्यास लगे तब यही पानी पीएं । | ३ से ४ दिन |
| आ. मितली, उलटी, अतिसार (दस्त) होना एवं गुदाद्वार से रक्त आना | खस चूर्ण, नागरमोथा का चूर्ण, धनिया का चूर्ण एवं मोटी सौंफ का चूर्ण समभाग में मिलाएं । यह १ चम्मच मिश्रण दिन में ३ – ४ बार १ कटोरी गरम पानी के साथ लें । | ३ से ४ दिन |
| इ. शरीर भारी होना, भूख न लगना, मूत्र मटमैला होना, ज्वर, साथ ही रक्तशुद्धि के लिए | १ चम्मच नागरमोथा चूर्ण १ कटोरी गरम पानी में मिलाकर दिन में ३ – ४ बार लें । | ७ दिन |
| ई. छोटे बच्चों को दांत निकलते समय आनेवाला ज्वर अथवा इस समय होनेवाले अन्य विकार, साथ ही स्तनपान करनेवाले बच्चों को आनेवाला ज्वर | १ गिलास पानी में १ चम्मच नागरमोथा चूर्ण डालकर उसे उबालकर छानकर लें । इसमें से थोडा-थोडा पानी बच्चे को पिलाएं । | ७ दिन |
२. सूचना
आयुवर्ग ३ से ७ के लिए चौथाई एवं ८ से १४ के लिए औषधि आधी मात्रा में लें ।
३. औषधि का सुयोग्य परिणाम होने हेतु यह न करें !
मैदा और बेसन के पदार्थ; खट्टे, नमकीन, अति तैलीय और तीखे पदार्थ, आईस्क्रीम, दही, पनीर, चीज, बासी, असमय और अति भोजन, धूप में घूमना तथा रात्रि जागरण
४. औषधि लेते समय उपास्य देवता से प्रार्थना करें !
हे देवता, यह औषधि मैं आपके चरणों में अर्पण कर आपका ‘प्रसाद’ समझकर ग्रहण कर रहा हूं । इस औषधि से मेरे विकार दूर होने दें ।
– वैद्य मेघराज माधव पराडकर, सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा. (११.६.२०२१)
ज्वर (बुखार) में उपयुक्त आयुर्वेद की कुछ औषधियां
आयुर्वेद की कुछ सुवर्णयुक्त औषधियां
श्वसनसंस्था के विकारों में उपयुक्त आयुर्वेद की कुछ औषधियां
हृदय एवं श्वसनसंस्था को बल देनेवाली आयुर्वेद की कुछ प्रसिद्ध औषधियां
आयुर्वेद की औषधियां एवं उनकी समाप्ति तिथि (एक्सपायरी डेट)
लशुनादि वटी (गोलियां)