नागपुर रेल्वे स्थानक के निकट ही प्रसिद्ध टेकडी गणपति मंदिर की स्वयंभू श्री गणेशमूर्ति !
नागपुर शहर में मध्यवर्ती स्थित सिताबर्डी नामक टेकडी (पहाडी) पर यह मंदिर स्थित है । मंदिर के वृक्ष की विशाल जड के समीप स्थित गणेशमूर्ति ही टेकडी के गणपति हैं ! यह गणपति नागपुरवासियों के आराध्य देवता हैं । पूर्व में यह मंदिर हेमाडपंथी था । इन भगवान श्री गणेश की पूजा नागपुर के भोसले संस्थान करते थे । विदेशी आक्रमण में यह मंदिर उद्ध्वस्त हो गया । तदुपरांत कुछ काल पश्चात वर्ष १८६६ में यह मूर्ति पुन: मिल गई और वहां मंदिर का निर्माण किया गया । माघ माह की चतुर्थी को यहां बडा उत्सव होता है । लाखों की संख्या में भक्त इस काल में गणपति के दर्शन के लिए जाते हैं । यह श्री गणेशमूर्ति विदर्भ के अष्ट गणेशों में से एक है ।

सिक्किम में ‘गणेश टोक’ नामक जागृत मंदिर के श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीळ ने लिए...
कलियुग के दोष नष्ट करने के लिए तपस्या करनेेवाले ऋषिगणों के विघ्न हरण करनेवाला इडगुंजी...
श्रीकृष्णजी का क्षेत्र गुजरात के प्राचीन गणपति मंदिर की विशेषता एवं महत्त्व !
नगर जनपद के श्रद्धास्थान २०० वर्ष प्राचीन ‘श्री विशाल गणपति’ !
स्वयंभू गणेशमूर्ति
अष्टविनायक