भगवान की कृपादृष्टि रहे एवं अपने सर्व ओर सुरक्षाकवच निर्माण हो, इस हेतु प्रतिदिन की जानेवाली कुछ कृतियां !
देवपूजा के कारण अपनी सात्त्विकता बढती है, अपने मन में भक्तिभाव का केंद्र निर्माण होता है, हम पर देवताओं की कृपादृष्टि होती है एवं घर में वातावरण सात्त्विक एवं प्रसन्न बनता है । जो भगवान को प्रतिदिन भक्तिभाव से पूजता है, वह भगवान को प्रिय होता है ।
