सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में सम्मान

‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ की ओर से सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी को धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए ‘धर्म अलंकार पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया । पुरस्कार के अंतर्गत सम्मान स्मृति-चिन्ह, मां पटन देवी सम्मान पदक एवं प्रमाण पत्र दिया गया ।

‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान

‘विश्व महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘गायत्री परिवार’ की ओर से उल्लेखनीय धर्मकार्य करने के लिए यहां की सनातन संस्था की साधिका श्रीमती मंगला दरवे एवं श्रीमती दीपाली सिंगाभट्टी को सम्मानित किया गया ।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान

सनातन संस्था के धर्मप्रचारक संत सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी ने परिवार सहित वाराणसी के काशी विश्वनाथजी के दर्शन किए । इस समय श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक आचार्य टेक नारायण उपाध्यायजी ने सदगुरु जाधव जी और उनके परिवार का सम्मान किया ।

‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले जी सम्मानित !

दत्त परंपरा के महान संत और शक्तिपात योग के प्रवर्तक प.पू. गुलवणी महाराज के दीक्षा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर, सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बालाजी आठवले जी को सम्मानित किया गया । सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले जी की ओर से सनातन संस्था की सद्गुरु स्वाती खाडये ने या सम्मान स्वीकार किया ।

ॐ Shiva–Shakti ॐ Puraskaram – 2025 : हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए निरंतर कार्यरत श्रीचित्‌शक्ति् (सौ.) अंजली मुकुल गाडगीळ को ‘ॐ शिव शक्ति ॐ’ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

‘ॐ शिव शक्ति ॐ’ यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है जो अपनी आंतरिक शक्ति, दृढ़ निश्चय तथा कृपा-आशीर्वाद के माध्यम से नेतृत्व कर दिशा प्रदान करती हैं।

गुजरात के ‘कर्णावती समन्वय परिवार गुजरात’ संस्था द्वारा उत्कृष्ट धर्मप्रचार कार्य के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा सनातन संस्था का सम्मान !

उत्कृष्ट धर्मप्रचार कार्य के लिए सनातन संस्था का सम्मान भाजपा शासित गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री श्री. भूपेंद्रभाई पटेल के द्वारा किया गया । मुख्यमंत्री ने सनातन संस्था के गुजरात के साधक श्री. चंद्रशेखर कद्रेकर का शॉल और प्रमाणपत्र देकर सम्मान किया ।

फ्रान्स के सिनेट में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी का ‘भारत गौरव पुरस्कार’ देकर सम्मान !

सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी को 5 जून 2024 को फ्रान्स के सीनेट में (संसद में) ‘भारत गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया ।

‘वेदशास्त्र रिसर्च एंड फाउंडेशन’ द्वारा सनातन संस्था ‘हिन्दुत्व के आधारस्तंभ’ पुरस्कार से सम्मानित !

‘वेदशास्त्र रिसर्च एंड फाउंडेशन’की ओर से देशभर में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं हिन्दुत्व के क्षेत्र में समर्पित भाव से उल्लेखनीय कार्य करनेवाले मान्यवर व्यक्ति एवं संस्था को सम्मानित किया गया । इस समारोह में उत्तराखंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र के भूतपूर्व राज्यपाल श्री. भगतसिंह कोश्यारी के हस्ते सनातन संस्था को ‘हिन्दुत्व के आधारस्तंभ’ (पिलर्स ऑफ हिन्दुत्व) पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

सनातन आश्रम पनवेल के साधक डॉ. दीपक जोशी ‘कोरोना योद्धाʼपुरस्कार से सम्मानित

पृष्ठभूमि पर बेंगळूरु की ‘स्मृति साधनाʼनामक स्वयंसेवी संस्था द्वारा ऐसे लोगों को ‘कोरोना योद्धा’ पुरस्कार देकर गौरवान्वित किया है । सनातन के पनवेल के साधक डॉ. दीपक जोशी ने लॉकडाउन के काल में अनेक रोगियों को समुपदेशन करना, उन्हें धीरज देना, साधना बताकर स्थिर जीवन जीने की दिशा देना आदि विशेष प्रयत्न किए थे, इसके लिए उन्हें यह पुरस्कार देकर गौरवान्वित किया ।

विविध संतों द्वारा परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी का किया गया सम्मान !

संतों का कार्य आध्यात्मिक (पारलौकिक) स्तर का होने से लौकिक सम्मान एवं पुरस्कारों के प्रति उनमें कोई आसक्ति नहीं होती । अपितु मनोलय एवं अहं का लय होने से वे सामाजिक प्रतिष्ठा को प्राप्त करनेवाले सम्मान एवं पुरस्कार के परे जा चुके होते हैं । ऐसा होनेपर भी केवल संत ही संत की पहचान कर सकते हैं और उनको ही अन्य संतों के कार्य का महत्त्व समझ में आता है ।