‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान

(बाएं से) लीला आसेकर से सम्मान स्वीकार करतीं सनातन की साधिका श्रीमती दीपाली सिंगाभट्टी

चंद्रपुर (महाराष्ट्र)– ‘विश्व महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘गायत्री परिवार’ की ओर से उल्लेखनीय धर्मकार्य करने के लिए यहां की सनातन संस्था की साधिका श्रीमती मंगला दरवे एवं श्रीमती दीपाली सिंगाभट्टी को सम्मानित किया गया । साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करनेवाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया और सभी को प्रशस्ति-पत्र भेंट किए गए । महिला दिवस पर श्री वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. प्रज्वला असवार, डॉ. वंदना रेगुंडवार, न्यू इंग्लिश हाईस्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता वैद्य व गायत्री परिवार की डॉ. अपर्णा शुक्ला सहित गायत्री परिवार के अन्य साधक उपस्थित थे ।

वेंगुर्ला (महाराष्ट्र) – रेडी गांव में धर्मप्रचार का कार्य करनेवाली रेडी निवासी सनातन संस्था की साधिका श्रीमती अनीता वारखंडकर का रेडी ग्राम पंचायत की ओर से विशेष सम्मान किया गया ।

Leave a Comment