रणझुंजार अधिवक्ता समीर पटवर्धन का रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में विशेष आदर !
स्वयं का विचार करने की अपेक्षा धर्मकार्य करनेवाले हिन्दुत्वनिष्ठ जिस प्रकार हिन्दू समाज के भूषण हैं, उसी प्रकार हिन्दुत्वनिष्ठों द्वारा किए गए कार्य में आनेवाली बाधाएं दूर करनेवाले अधिवक्ताएं भी हिन्दु धर्मप्रेमियों के लिए सदैव ‘आदर्श’ हैं । हिन्दुत्वनिष्ठ तथा पुरो(अधो)गामियों के न्यायालयीन लडे में निर्भयता पूर्वक हिन्दुत्व का पक्ष प्रस्तुत करनेवाले तथा सनातन के साधक श्री. समीर गायकवाड की कारागृह से जमानत पर मुक्तता करनेवाले रणझुंजार धर्मवीर अधिवक्ता समीर पटवर्धन भी इसीलिए ही सभी के आदर्श सिद्ध हुए हैं ।
