हिन्दु नववर्ष का महाराष्ट्र तथा गोवा राज्यों में उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वागत !
चैत्र शुद्ध प्रतिपदा ! हिन्दुओं का इस कलियुग का ५१२० वा नूतन वर्ष आज आरंभ हुआ है । इस निमित्त महाराष्ट्र के अधिकांश सर्व प्रमुख शहरों में हिन्दुओं ने भगवा ध्वज हाथ में लेकर ढोल-ताशा के साथ पारंपारिक वेश परिधान कर नए वर्ष का स्वागत कर एकदूसरे को शुभेच्छा दी ।