उपमहापौर श्रीमती शशिकला बत्तुल ने दी सनातन संस्था के धर्मरथ को भेंट !

सोलापुर : दत्त चौक में सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित किए गए ग्रंथ तथा सात्त्विक उत्पादनों की प्रदर्शनी धर्मरथ में आयोजित की गई थी । इस धर्मरथ को उपमहापौर श्रीमती शशिकला बत्तुल ने भेंट दी । उस समय उन्होंने यह प्रतिपादित किया कि, ‘सनातन संस्था जो कार्य कर रही है, वह अत्यंत अच्छा है । तुम प्रवाह के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं । अतः तुम्हारे कार्य को सफलता प्राप्त होगी । हम जो करते हैं, वहां स्वार्थ रहता है; किंतु तुम निःस्वार्थ रूप से कार्य कर रहे हो । तुम्हारे कार्य के लिए जितना संभव है, उतना सहकार्य मैं निश्चित रूप से करूंगी ।’ उस समय भूतपूर्व नगरसेवक बापू ढगे भी उपस्थित थे । सनातन संस्था की साधिका श्रीमती विद्या कुलकर्णी ने सनातन द्वारा प्रकाशित किए गए ग्रंथों के संदर्भ में श्रीमती बत्तुल को जानकारी दी । सनातन की साधिका श्रीमती माधुरी डिंगरे ने उन्हें सनातन का ‘सोलह संस्कार’ यह ग्रंथ भेंटस्वरूप दिया ।
मथुरा (उत्तरप्रदेश) में युवा आध्यात्मिक व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न !
फरीदाबाद (हरियाणा) में नवरात्रोत्सव के दौरान सनातन संस्था द्वारा आयोजित व्याख्यान और ग्रंथ प्रदर्शनी को...
‘सेवाज्ञ फाउंडेशन’ की ‘युवा धर्म संसद’ में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी विशेष आकर्षण बनी !
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद अशोक चव्हाण की पत्नी सौ. अमिता चव्हाण द्वारा...
विभिन्न मंदिरों में सनातन संस्था की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों में अवश्य पधारें !
गाजियाबाद में सनातन संस्था द्वारा ‘तनावमय जीवन में धर्माचरण एवं साधना द्वारा प्रति क्षण आनंद...