वाराणसी – यहां के आशापुर गांव में आनंदनगर कॉलनी के शिवमंदिर में आंनदमय जीवन हेतु अध्यात्म इस विषय पर प्रवचन का आयोजन किया गया । प्रवचन के साथ फ्लेक्स प्रदर्शनी व ग्रंथ प्रदर्शनी लगाई थी । प्रवचन के उपरांत महिलाआें ने स्वयंप्रेरणा सेे सत्संग की मांग की ।
क्षणिका –
१. प्रवचन सुनकर श्रीमती सुनीता राय ने कहा कि मेरे मन में जो प्रश्न थे उसके उत्तर मुझे मिल गए ।
२. प्रसार करते समय श्रीमती सुनीता राय नेे साधिका का विषय सुनने के उपरांत कहा कि मेरे विष्णु भगवान ने ही आप लोगों को भेजा है । क्योंकि उन्होंने श्रीविष्णु से प्रार्थना की थी, घर में पूर्वजों के कष्ट हैं, तो मैं क्या करूं ? उसी समय साधिका उनके घर गई । विषय सुनने के उपरांत उन्होंने तुरंत दत्तात्रेय भगवान की साधना आरंभ की ।
३. एक यू.पी. कॉलेज की शिक्षिका मिली तब उन्होंने बताया आपकी संस्था की साधिका के हमारे कॉलेज में नववर्ष का विषय लेने के उपरांत हमारे स्कूल के बच्चों ने नववर्ष १ जनवरी को न मनाकर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया । साथ ही गुड मार्निंग की जगह सुप्रभात बोलने लगे । आपका कार्य बहुत अच्छा है ।
इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को जिज्ञासुओं ने दिया उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन