
रामनाथी (गोवा) – वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज, प्रकाश दासजी महाराज एवं प्रकाश नारायणजी महाराज ने रामनाथी स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना भेंट दी । इस अवसर पर उनके साथ गोवा के ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष श्री. राज शर्मा भी उपस्थित थे । सनातन के साधक श्री. निषाद देशमुख ने उन्हें आश्रम के माध्यम से चल रहे अध्यात्म, राष्ट्र एवं धर्म प्रसार के कार्यों तथा आध्यात्मिक शोध के विषय में जानकारी दी ।
इस मंगल अवसर पर सनातन के संत पूजनीय पृथ्वीराज हजारेजी ने संतों को भेंटस्वरूप उपहार देकर उनका सम्मान किया ।
संतों के आशीर्वचन
१. संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज : ‘यदि आप यह जानना चाहते हैं कि ‘सनातन धर्म क्या है’, तो आपको गोमंतक तीर्थ में स्थित सनातन संस्था के आश्रम में अवश्य आना चाहिए । यह संस्था केवल और केवल सनातन धर्म के उत्थान के लिए ही कार्य कर रही है ।’
२. प्रकाश दासजी महाराज : ‘प्राचीन भारत की गाय, गीता एवं गंगा की उपासना, संस्कार तथा सकारात्मकता इस आश्रम में दिखाई देती है । यदि आपको वास्तविक भारत देखना है, तो सनातन आश्रम में अवश्य आएं ।’
३. प्रकाश नारायणजी महाराज : ‘इस आश्रम के अनेक साधक-साधिकाएं विश्वभर के लोगों के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं । यहां अध्यात्म के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ का वैज्ञानिक उत्तर मिलता है । जिस प्रकार हम सबको गौमाता से जुडने का आवाहन करते हैं, उसी प्रकार हम लोगों से सनातन संस्था से जुडने का भी आवाहन करेंगे ।’
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
गौरीगद्दे (कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...
सनातन संस्था के साधक वानरसेना की भांति प्रभु श्रीरामचंद्रजी का ही कार्य कर रहे हैं...
नागोला हयातनगर (आंध्र प्रदेश) के याज्ञिक पीठम् के संस्थापक डॉ. किशोर स्वामी द्वारा रामनाथी (गोवा)...