रामनाथी (गोवा) – गौरीगद्दे (शृंगेरी, कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी ने हाल ही में यहां के सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट दी । इस समय उन्हों ने सनातन संस्था के कार्य के विषय में जानकारी ली । सनातन संस्था के संत पू. पद्माकर होनपजी ने अवधूत विनयगुरुजी का पुष्पहार, शाल, श्रीफल एवं भेंटवस्तु दे कर सम्मान किया । इस समय अवधूत विनयगुरुजी के भक्त सर्वश्री शिवकुमार, गुरुदर्शन, मौलाजी भी उपस्थित थे । तीव्र शारीरिक कष्ट होते हुए भी परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी ने अवधूत विनयगुरुजी की भेंट लेकर उनके आशीर्वाद लिए ।
अवधूत विनयगुरुजी
अवधूत विनयगुरुजी का परिचय
अवधूत विनयगुरुजी का गौरीगद्दे में ‘दत्ताश्रम’ है । वहां प्रतिदिन सैकडों भक्त अपनी व्यवहारिक एवं अन्य समस्याएं पूछने आते हैं । स्वामीजी उनकी समस्याएं उनको पूछने की अपेक्षा अंतर्ज्ञान से जान कर उसके बारे में उत्तर और उपाय बताते हैं । दो वर्ष पहले सनातन संस्था के साधक श्री. राम होनपजी अवधूत विनयगुरुजी के यहां गए थे । उस समय श्री. राम होनपजी ने उन्हें राष्ट्र एवं धर्म के विषय में प्रश्न पूछने से पहले ही अवधूत विनयगुरुजी ने अंतर्ज्ञान से उनके प्रश्नों के उत्तर दिए ।
अवधूत विनयगुरुजी का सम्मान करते हुए पू. पद्माकर होनपजी
सनातन का आश्रम अर्थात विद्यावाचस्पति (पी. एचडी.) बनानेवाला विश्वविद्यालय !
अवधूत विनयगुरुजी के सनातन आश्रम के बारे में गौरवोद्गार
सनातन का आश्रम सर्व साधकों का ‘विश्वघर’ है । यह (सनातन आश्रम) अध्यात्म का सत्-चित्-आनंदस्वरूप विश्वविद्यालय है । मेरा आश्रम आधिभौतिक पाठशाला, तो सनातन का आश्रम आध्यात्मिक पाठशाला अर्थात विद्यावाचस्पति (पी. एचडी.) बनाने वाला विश्वविद्यालय है । यह अध्यात्म की शोध-प्रयोगशाला है । यहां निवास के लिए आनेवाले व्यक्ति की स्वार्थी इच्छा साधना से दूर होकर निरिच्छ बनती है । यहां के साधक तन, मन एवं धन का त्याग कर जीवनमुक्त हो रहे हैं ।
अवधूत विनयगुरुजी के परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी और उनके कार्य के संबंध में गौरवोद्गार
१. परात्पर गुरुदेवजी में विष्णुतत्त्व है और उनका अवतार भक्तों के कल्याण के लिए हुआ है !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी स्वयं परमात्मा हैं । उनकी सीख मौन, महामौन और ध्यान है । परात्पर गुरुदेवजी में श्रीविष्णुतत्त्व है और उन में श्रीविष्णु की शक्ति कार्यरत है । उनकी कारणदेह वैकुंठ में है एवं उनमें वैष्णवी शक्ति निरंतर कार्यरत रहती है । परात्पर गुरुदेवजी का अपना प्रारब्ध नहीं है । वे तो अपने भक्तों के (साधकों के) कल्याण के लिए अवतीर्ण हुए है । जैसे प्रभु श्रीरामजी का प्रारब्ध था; परंतु वे अपना प्रारब्ध लोककल्याण के लिए लेकर आए थे । उसी प्रकार परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी का है ।
२. परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अमर्याद है !
राम-कृष्ण जैसे ही परात्पर गुरुदेवजी का अवतार हुआ है और संपूर्ण विश्व को ज्ञान की सीख देने के लिए उनका जन्म हुआ है । उनका प्रत्येक कर्म निष्काम है । साथ ही उनका जन्म विश्व में हिन्दू धर्म की प्रतिष्ठापना एवं सब लोगो में धर्म की स्थापना करने के लिए हुआ है । वे दया के सागर हैं और उनमें ऊंच-नीच ऐसा भेदभाव नहीं है । उनमें मातृ-पितृ, दोनों का प्रेम है और उसी अनुसार उनकी शक्ति कार्यरत रहती है । उनमें शिव एवं शक्ति, दोनों का संगम है । परात्पर गुरुदेवजी की स्थिति परमहंस योगानंद जैसी है । माया भी परात्पर गुरुदेवजी के अधीन होने से उन पर माया का प्रभाव नहीं पडता । परात्पर गुरुदेवजी में शाश्वत आनंद है । आंखें बंद कर उनकी ओर देखने से ईश्वर के निर्गुण रूप का प्रकाश अनुभव होता है । परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अमर्याद (Infinite) हैं ।
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...
सनातन संस्था के साधक वानरसेना की भांति प्रभु श्रीरामचंद्रजी का ही कार्य कर रहे हैं...
नागोला हयातनगर (आंध्र प्रदेश) के याज्ञिक पीठम् के संस्थापक डॉ. किशोर स्वामी द्वारा रामनाथी (गोवा)...