
हरिद्वार (उत्तराखंड) – कुंभमेले के निमित्त सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से हरिद्वार में ‘सनातन धर्मशिक्षा और हिन्दू राष्ट्र-जागृति केंद्र’ को अखनूर (जम्मू-कश्मीर) के महामंडलेश्वर महंत श्री श्री १००८ श्री रघुवीर दास महात्यागीजी ने भेंट दी । हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने महामंडलेश्वर महंत श्री श्री १००८ श्री रघुवीर दास महात्यागीजी को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया ।
महामंडलेश्वर महंत श्री श्री १००८ श्री रघुवीर दास महात्यागीजी द्वारा प्रदर्शनी केंद्र की प्रशंसा !
संस्था की यह प्रदर्शनी अच्छी जानकारी देनेवाला है और उसे देखकर मुझे अत्यंत आनंद हो रहा है । यह प्रदर्शनी देखकर मैं प्रभावित हो गया हूं । प्रदर्शनी की व्यवस्था उत्तम है । छोटे बच्चों के लिए भी उत्तम जानकारी प्रदर्शनी में दी गई है । इससे उन्हें हिन्दू धर्म के विषय में अभिमान होगा । भविष्य में उनका आत्मबल बढेगा !
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सनातन धर्मशिक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन
भारत ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित होना चाहिए ! – महामंडलेश्वर स्वामी रामगिरिजी महाराज, पंचदशनाम आवाहन अखाडा,...
सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा ! –...
सनातन संस्था और हिन्दू जनजागृति समिति हिन्दू संस्कृति तथा धर्माचरण की आवश्यकता समाज को समझा...
सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को उत्तराखंड शासन के कुंभमेला प्रशासन द्वारा प्रसिद्धी
भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा ! – स्वामी आनंद स्वरुप, अध्यक्ष, शंकराचार्य परिषद