‘गरबा’ मूलतः ‘गर्भदीप’ की संकल्पना से विकसित हुआ एक अत्यंत सात्त्विक एवं आध्यात्मिक नृत्योत्सव है। पारंपरिक पद्धति में मध्यभाग में देवी की मूर्ति अथवा घट (गरबो) स्थापित करके उसके चारों ओर वृत्ताकार घूमते हुए देवी की भक्ति की जाती है और उनकी शक्ति (ऊर्जा) ग्रहण की जाती है। पहले गरबा नृत्य के समय देवी, श्रीकृष्ण की लीलाओं तथा संतों द्वारा रचित भक्तिपरक गीत ही गाए जाते थे।

वर्तमान में भगवान की इस सामूहिक नृत्योपासना का विकृत (असात्त्विक) स्वरूप देखने को मिल रहा है। असात्त्विक गरबा खेलने का अर्थ है, देवी का स्मरण किए बिना अथवा उनके प्रति कोई भाव रखे बिना केवल मौज-मस्ती और मनोरंजन के लिए गरबा खेलना। ऐसे समय पारंपरिक एवं भक्तिपूर्ण संगीत के स्थान पर रीमिक्स, फिल्मों के गीत और असात्त्विक संगीत का उपयोग किया जाता है। इसमें पहने जाने वाले वस्त्र अंगप्रदर्शन एवं दिखावे वाले होते हैं। इसी प्रकार केशरचना भी सात्त्विकता के स्थान पर केवल आकर्षण के लिए की जाती है। नवरात्रि के समय ब्रह्मांड में देवीतत्त्व एवं आदिशक्ति के स्पंदन बडी मात्रा में सक्रिय रहते हैं। सात्त्विक पद्धति से गरबा खेलने पर इन सात्त्विक स्पंदनों एवं देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके विपरीत, असात्त्विक पद्धति से गरबा खेलने पर वातावरण में रज-तमात्मक स्पंदन बढते हैं, आध्यात्मिक दृष्टि से कोई लाभ नहीं मिलता तथा त्योहार की मूल पवित्रता नष्ट होती है।
१. असात्त्विक पद्धति से गरबा खेलने पर होने वाले सूक्ष्म स्तर के परिणाम!
सनातन की एक महिला संत एवं सद्गुरु डॉ. मुकुल गाडगील को सूक्ष्म ज्ञान के चित्र में अनुभव हुए स्पंदनों की मात्रा
| स्पंदन | प्रमाण (प्रतिशत) | |
|---|---|---|
| सनातन की एक महिला संत | सद्गुरु डॉ. मुकुल गाडगीळ | |
| अ. अहं | ५० | ५० |
| आ. कष्टदायक शक्ति | ६० | ६० |
| इ. मायावी शक्ति | ६० | ६० |
| ई. आकर्षण शक्ति | ६० | ५० |
१ अ. अहं
१ अ १. अहं का वलय गरबा खेलने वाले व्यक्ति के अनाहतचक्र के स्थान पर सक्रिय होना : व्यक्ति जब केवल मनोरंजन के लिए गरबा खेलता है, अंगप्रदर्शन करने वाले वस्त्र पहनता है, बाल खुले रखता है और फिल्मी गीतों की धुन पर नृत्य करता है, तब उसके अनाहतचक्र के स्थान पर अहं का वलय सक्रिय होता है।
१ अ २. अहं के कण व्यक्ति एवं असात्त्विक संगीत के माध्यम से वातावरण में प्रक्षेपित होना : अहं के ये कण आसपास उपस्थित लोगों तक भी प्रक्षेपित होते हैं। इससे वे भी अनजाने में इसी प्रकार गरबा खेलने के लिए प्रेरित होते हैं और उनमें भी अहं उत्पन्न होता है।
१ आ. कष्टदायक शक्ति
१ आ १. कष्टदायक शक्ति की धुंधली तरंगें व्यक्ति के आसपास प्रवाहित होना : असात्त्विक वेशभूषा धारण करके, बाल खुले रखकर तथा फिल्मी गीतों पर अश्लील अंगविक्षेप करते हुए गरबा नृत्य करने से कष्टदायक शक्ति की धुंधली तरंगें व्यक्ति के आसपास प्रवाहित होती हैं।
१ आ २. कष्टदायक शक्ति की धुंधली तरंगें व्यक्ति से तीव्र गति से वातावरण में प्रक्षेपित होना : असात्त्विक संगीत एवं नृत्य से उत्पन्न रजोगुणी तरंगों के कारण कष्टदायक शक्ति की धुंधली तरंगें व्यक्ति से तीव्र गति से वातावरण में प्रक्षेपित होती हैं।
१ आ ३. व्यक्ति के देह के चारों ओर कष्टदायक शक्ति का आवरण बढ़ना : असात्त्विक वेशभूषा धारण करके फिल्मी गीतों पर अश्लील अंगविक्षेप करते हुए गरबा नृत्य करने से व्यक्ति के देह के चारों ओर कष्टदायक शक्ति का आवरण बढता है।
१ इ. मायावी शक्ति
१ इ १. मायावी शक्ति का वलय व्यक्ति के चेहरे के आसपास सक्रिय होना : व्यक्ति को लगता है, ‘मैं देवी के लिए ही गरबा नृत्य कर रहा हूं और मुझे इससे आनंद मिल रहा है।’ परंतु उसे यह ध्यान नहीं आता कि असात्त्विक पद्धति से गरबा नृत्य करने पर देवी से उसका अनुसंधान स्थापित नहीं होता, बल्कि उसका आध्यात्मिक कष्ट बढता है।
१ ई. आकर्षण शक्ति
१ ई १. आकर्षण शक्ति के कण अन्य व्यक्तियों को भी असात्त्विक वेशभूषा धारण करने एवं असात्त्विक पद्धति से गरबा नृत्य करने के लिए आकर्षित (प्रवृत्त) करना।
— सनातन की एक महिला संत, विदेश (27.9.2026)
२. सात्त्विक पद्धति से गरबा खेलने पर होने वाले सूक्ष्म स्तर के परिणाम
| स्पंदन | प्रमाण (प्रतिशत) | |
|---|---|---|
| सनातन की एक महिला संत | सद्गुरु डॉ. मुकुल गाडगीळ | |
| अ. भाव | ५० | ५० |
| आ. दैवीत्व | ६० | ५५ |
| इ. सगुण चैतन्य | ६० | ५० |
| ई. आनंद | ५० | ५० |
सूक्ष्म ज्ञान के स्पंदनों की मात्रा अलग-अलग होने का कारण
सनातन के कुछ सद्गुरु, संत एवं साधक सूक्ष्म स्तर का ज्ञान प्राप्त करते हैं। सूक्ष्म ज्ञान के स्पंदनों की मात्रा साधक का आध्यात्मिक स्तर, काल तथा सूक्ष्म स्तर पर अनुभव करने की क्षमता आदि घटकों पर निर्भर करती है। साधक, संत एवं सद्गुरु के क्रम में सूक्ष्म स्तर पर जानने की क्षमता बढती जाती है। इसलिए साधक, संत एवं सद्गुरु द्वारा खोजी गई सूक्ष्म स्पंदनों की प्रतिशत मात्रा में अंतर हो सकता है।
२ अ. भाव
२ अ १. आध्यात्मिक भाव का वलय गरबा खेलने वाले व्यक्ति के अनाहतचक्र के स्थान पर सक्रिय होना : जब व्यक्ति देवी के भक्तिपूर्ण गीतों पर सात्त्विक पद्धति से गरबा नृत्य करता है, तब उसके मन में देवी के प्रति भाव जागृत होता है और उसके अनाहतचक्र के स्थान पर (आध्यात्मिक) भाव का वलय सक्रिय होता है।
२ आ. देवीतत्त्व
२ आ १. देवीतत्त्व के कण आशीर्वाद के रूप में गरबा खेलने वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित होना : गरबा खेलते समय व्यक्ति के मन में देवी के प्रति भाव होने के कारण देवीतत्त्व के कण आशीर्वाद के रूप में उसकी ओर आकर्षित होते हैं।
२ आ २. देवीतत्त्व का वलय गरबा खेलने वाले व्यक्ति के आज्ञाचक्र के स्थान पर सक्रिय होना : गरबा खेलते समय व्यक्ति का देवी से अनुसंधान स्थापित होने के कारण उसके आज्ञाचक्र के स्थान पर देवीतत्त्व का वलय सक्रिय होता है।
२ इ. सगुण चैतन्य
२ इ १. व्यक्ति के देह के चारों ओर सगुण चैतन्य विद्यमान होना : सात्त्विक वेशभूषा धारण करके, सात्त्विक केशरचना करके तथा देवी के प्रति भाव रखते हुए सात्त्विक संगीत पर गरबा नृत्य करने से व्यक्ति के देह के चारों ओर सगुण चैतन्य सक्रिय होता है।
२ इ २. सगुण चैतन्य के कण वातावरण में प्रक्षेपित होना : सात्त्विक संगीत पर गरबा नृत्य करने से सगुण चैतन्य के कण वातावरण में प्रक्षेपित होते हैं।
२ ई. आनंद
२ ई १. आनंद का वलय व्यक्ति के चेहरे के आसपास सक्रिय होना : गरबा खेलते समय व्यक्ति देवी के अनुसंधान में रहकर उनकी उपस्थिति का अनुभव करता है। इससे उसके चेहरे के आसपास आनंद का वलय सक्रिय होता है।
— सनातन की एक महिला संत, विदेश (27.9.2026)
कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न आपातकालीन स्थिति में नवरात्रोत्सव कैसे मनाना चाहिए ?
नवरात्रि : बाजारीकरण एवं संभाव्य धोखे !
लक्ष्मीदेवीतत्त्व आकर्षित करनेवाली रंगोलियां
श्री दुर्गादेवीतत्त्व आकर्षित करनेवाली सात्त्विक रंगोलियां
देवी का महत्त्व !