फरीदाबाद के मंदिरों में सनातन संस्था द्वारा सनातन धर्म एवं सात्त्विक जीवन शैली पर आधारित ग्रंथ प्रदर्शनी का आयोजन

 

फरीदाबाद (हरियाणा ) – जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से फरीदाबाद के सेक्टर-28 स्थित श्री शिवशक्ति मंदिर तथा एनआईटी-५ स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में आध्यात्मिक एवं धार्मिक ग्रंथों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक सहभाग लेकर विभिन्न आध्यात्मिक विषयों से संबंधित ग्रंथों एवं साहित्य का अवलोकन किया ।

प्रदर्शनी में सनातन धर्म, साधना, नामजप, धर्माचरण, सात्त्विक जीवन शैली तथा आध्यात्मिक उन्नति से संबंधित साहित्य प्रदर्शित किया गया । संस्था के साधकों ने श्रद्धालुओं को ‘साधना का महत्व’, ‘कुलदेवता का नामजप’ तथा ‘धर्माचरण’ के विषय में मार्गदर्शन किया ।

इस अवसर पर फरीदाबाद के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री माननीय श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सेक्टर-२८ स्थित श्री शिवशक्ति मंदिर में आयोजित ग्रंथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया । उन्होंने प्रदर्शनी में रखे आध्यात्मिक साहित्य की जानकारी ली तथा इस प्रकार के उपक्रमों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक एवं धार्मिक जागृति उत्पन्न करने के प्रयासों की सराहना की ।

जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्देश्य समाज में सनातन धर्म, साधना एवं धर्माचरण के प्रति जागृति उत्पन्न करना तथा आध्यात्मिक ज्ञान को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाना था । लगभग १५० श्रद्धालुओं ने प्रदर्शनी में सहभाग लिया ।

क्षण चित्र

एनआईटी-५ स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के महंत श्री ललित गोसाईंजी का ग्रंथ प्रदर्शनी लगाने में सकारात्मक सहयोग रहा ।

Leave a Comment