नई दिल्ली
दिल्ली – 15 फरवरी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सनातन संस्था द्वारा नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 2 स्थित सनातन धर्म मंदिर और गुरुग्राम के सेक्टर- 4 के श्रीकृष्णा मंदिर में सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित ग्रंथ और सात्विक उत्पादनों की प्रदर्शनी लगायी गई । इस प्रदर्शनी का मंदिर में आनेवाले 70 दर्शनार्थियोंने लाभ लिया ।
इन प्रदर्शनी का उद्देश्य शिवजी की उपासना सहित विभिन्न विषयों पर श्रद्धालुओं को शास्त्रीय जानकारी देना था। इस प्रदर्शनी के माध्यम से सनातन संस्कृति, धर्मशास्त्र, बालसंस्कार, आयुर्वेद एवं अध्यात्म, राष्ट्र-धर्म जैसे विषयों के ग्रंथों का प्रचार-प्रसार किया गया तथा सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रति समाज में जागरूकता लाने का भी प्रयास किया ।
प्रदर्शनी का अनेक श्रद्धालुओं ने लाभ लिया और सनातन धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की ।

क्षणिकाएं : मंदिर परिसर में मरम्मत का काम चल रहा है, फिर भी मंदिर के ट्रस्टी श्री. मनोज शर्मा जी ने स्टाॅल लगाने की पूरी व्यवस्था कर के दी ।

क्षणिकाएं :
1. प्रदर्शनी में आए एक जिज्ञासुने ने बताया की यह उत्पादनों के स्पंदन अच्छे होने से कक्ष पर आने के बाद उत्साह लगता है । यह सामान्य वस्तु की तुलना में अत्यधिक सात्विक प्रतीत होती है ।
2. स्टाॅल पर आए जिज्ञासु दीपाली जी ने बताया की यह ग्रंथों का व्याकरण शुद्ध है, इसे पढ़ने से मुझे भी शुद्ध हिंदी भाषा सीखने को मिलेगी ।
मथुरा
मथुरा, 15 फरवरी (वार्ता.) – महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सनातन संस्था द्वारा मथुरा के स्थान देवता श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर और गर्तेश्वर महादेव मंदिर में ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इसका लाभ 600 जिज्ञासुओं ने लिया ।

क्षणिकाएं : ग्रंथ प्रदर्शनी में आए हुए कई श्रद्धालुओं ने सनातन संस्था द्वारा आयोजित सत्संग से जुड़ने में रुचि दिखाई ।

क्षणिकाएं :
1. मथुरा जिले के वैद्यकीय विभाग के अधिकारी डाक्टर वि.डी. गौतम इन्होंने सनातन संस्था के स्टॉल को भेंट दी।
2. शिवपिंडी की परिक्रमा कैसे करे यह सनातन निर्मित छायाचित्र देखकर श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण प्रार्थना की।
3. सनातन निर्मित जपमाला के विषय में एक श्रद्धालु ने तुलसी की है क्या यह पूछने पर सनातन संस्था के साधकों ने बताया कि यह सात्विक लकड़ी से बनाई है । यह सुनकर जिज्ञासु को प्रसन्नता हुई कि सनातन के साधक सत्य बताते है ।
4. मंदिर प्रांगण में बीच बीच में माइक पर श्रद्धालुओं को सनातन संस्था की और से शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी गई ।
5. सनातन संस्था के साधकों की सात्त्विक वेशभूषा देखकर जिज्ञासु ने कहा कि आपको देखकर अच्छा लग रहा है ।
7. अनेक बालसाधक भी प्रदर्शनी को देखकर आकर्षित हो रहे थे ।
फरीदाबाद (हरियाणा )
फरीदाबाद (हरियाणा ) – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था द्वारा चार विभिन्न क्षेत्रों में अध्यात्म, शिव उपासना, धर्मशिक्षा देनेवाले ग्रंथ और सात्त्विक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई ।

क्षणिकाएं :
1. फरीदाबाद के कालका माता मंदिर के महंत श्री. पारस नाथ जी तथा मंदिर के पंडित श्री. सौरभ जी ने संस्था के कार्य की सराहना की और सनातन प्रभात पत्रिका की सदस्यता लेने हेतु सहमति दर्शाई इसके साथ ही भविष्य में उनके मंदिर में होनेवाले सभी कार्यक्रमों में सनातन संस्था की ग्रंथ प्रदर्शनी लगाने की अनुमति प्रदान की ।
2. ग्रेटर फरीदाबाद के प्राचीन हनुमान मंदिर की मंदिर कमेटी का भी सनातन संस्था की ग्रंथ प्रदर्शनी लगाने हेतु विशेष सहयोग रहा और भविष्य में उन्होंने भी प्रदर्शनी लगाने की सहमति दर्शाई ।
3. ग्रंथ प्रदर्शनी पर आए अनेक जिज्ञासुओं ने संस्था द्वारा आयोजित किए जा रहे साधना सत्संग में जुड़ने के लिए रुचि दिखाई ।
इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को जिज्ञासुओं ने दिया उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !