हिन्दू जनजागृति समिति अयोजित वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव में सनातन संस्था के संत द्वारा मार्गदर्शन

कोरोना महामारी के काल में लोग भयग्रस्त थे । सर्वत्र ही वैसा वातावरण था, तब भी मेरा व्यवसाय भली-भांति चल रहा था । मेरा ऐसा भाव है कि ‘मेरा व्यापार गुरुदेवजी का है ।’ साधना मैं अपने लिए कर रहा हूं । कोरोना के काल में मेरा व्यवसाय ठीक से चल रहा था । मेरे किसी भी कर्मचारी कोरोना से बाधित नहीं हुआ । इसप्रकार विविध प्रसंगों में मैंने वास्तव में साधना की शक्ति अनुभव की है । साधना का बल अत्यंत प्रभावी है । साधना ही अपने साथ-साथ कुटुंब, उद्योग एवं अपना कार्यक्षेत्र, इन सभी को सुरक्षित रखती है । मेरे २ कर्मचारियों ने ६१ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर प्राप्त किया है । यह ध्यान में रख सभी नामजप, सत्संग, सत्सेवा, सत् के लिए त्याग करना, स्वयं के दोष एवं अहं निर्मूलन के लिए प्रयत्न करना, सतत ईश्वर के अनुसंधान में रहना, इसप्रकार साधना के प्रयत्न आचरण में लाएं । प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करे; परंतु उसके साथ साधना करे, ऐसे उद्गार सनातन संस्था के धर्मप्रचारक झारखंड के पू. प्रदीप खेमका ने किए ।
वे वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव के तृतीय दिन (१८.६.२०२३ को) उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे ।
🧘♂️ प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र में कार्यरत रहकर साधना करें ! – पू. प्रदीप खेमका, धर्मप्रचारक, सनातन संस्था (झारखंड)
🚩 #Vaishvik_HinduRashtra_Mahotsav 🚩
16 से 22 जून 2023 | https://t.co/cShxCfue51 pic.twitter.com/lNqB7HC1To— HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg) June 19, 2023
मथुरा (उत्तरप्रदेश) में युवा आध्यात्मिक व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न !
फरीदाबाद (हरियाणा) में नवरात्रोत्सव के दौरान सनातन संस्था द्वारा आयोजित व्याख्यान और ग्रंथ प्रदर्शनी को...
‘सेवाज्ञ फाउंडेशन’ की ‘युवा धर्म संसद’ में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी विशेष आकर्षण बनी !
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद अशोक चव्हाण की पत्नी सौ. अमिता चव्हाण द्वारा...
विभिन्न मंदिरों में सनातन संस्था की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों में अवश्य पधारें !
गाजियाबाद में सनातन संस्था द्वारा ‘तनावमय जीवन में धर्माचरण एवं साधना द्वारा प्रति क्षण आनंद...