
दिल्ली, पहाड़गंज – यहां के नूतन मराठी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिकाओं के लिए तनाव मुक्ति के विषय में प्रवचन का आयोजन किया गया. इसमें कुमारी कृतिका खत्री ने बताया आज हमारे जीवन में तनाव के विविध कारण हैं। तनाव मुक्त रहने के लिए प्रतिदिन हमें कुछ समय आत्म निरीक्षण करना चाहिए। स्वयं की कृतियों का अवलोकन कर हम कहां अयोग्य कृति या आचरण कर रहे हैं, वो देख कर उसके पीछे के हमारे व्यक्तित्व के दोष को ढूंढना चाहिए। इससे अपने व्यक्तित्व के विकास हेतु योग्य कृति और आचरण करने में मदद होती है।
अपनी कृति योग्य हो और मन में सकारात्मक विचार रहें तो जीवन कैसे आनंदमय बनता है, इस विषय में विस्तार से जानकारी दी।
- उपस्थित शिक्षकों ने अपनी मन की शंकाएं पूछीं और इस आयोजन की सराहना की।
- प्रधानाचार्य श्री गुलशन नागपाल जी ने बताया , इस प्रकार के आयोजनों से सभी शिक्षकों को एक अच्छे व्यक्तित्व निर्माण हेतु कार्य करने की प्रेरणा मिलती है, आगे भी ऐसे आयोजन करते रहें।
इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को जिज्ञासुओं ने दिया उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन