देहली – दत्तजयंती निमित्त सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से हाल में ही एक ‘ऑनलाईन’ सत्संग का आयोजन किया गया । इस समय सनातन की साधिका कु. पूनम चौधरी और श्रीमती. राजरानी माहुर ने उपस्थितों का मार्गदर्शन किया । कु. चौधरी ने श्री दत्तके द्वारा किये २४ गुण गुरुओं के संदर्भ में जानकारी दी । श्रीमती माहुर ने दत्तजयंती, दत्त के अवतार, दत्त की उपासना कैसे करें ?, नामजप कैसे करें ?, पितृपक्ष में दत्त की उपासना क्यों करनी चाहिए ? आदि के बारे में जानकारी दी । इस सत्संग का लाभ देहली और एन्.सी.आर्. के अनेक जिज्ञासुओं ने लिया ।

दत्तजयंती के दिन ‘ऑनलाईन’ सामूहिक नामजप का आयोजन
दत्तजयंती के दिन अर्थात २९ दिसंबर को ‘ऑनलाईन’ सामूहिक नामजप का आयोजन किया गया । कु. अक्षिता गुप्ता ने ‘ऑडिओ’ के माध्यम द्वारा ‘श्री गुरुदेव दत्त’ का नामजप सामूहिक तौर पर करवा लिया । इस नामजप का लाभ देहली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अनेक जिज्ञासुओं को हुआ ।
क्षणिकाएं
१. प्रवचन एवं सामूहिक नामजप के कार्यक्रमों के उपरांत यू ट्यूब चॅनल के वार्षिक सदस्यों (सबस्क्रायबर्स) की संख्या में वृद्धि हुई ।
२. सामूहिक नामजप के उपरांत कुछ जिज्ञासुओंने कहा कि जप एकाग्रता से हो रहा था और मन निर्विचार हुआ ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !