
पणजी : हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था की ओर से दत्तजयंती निमित्त से ऑनलाईन स्वरूप में आयोजित सामूहिक नामजप कार्यक्रम को समाज से उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सनातन संस्था की कु. संगीता नाईक ने नामजप सत्संग का महत्त्व विशद किया । तदुपरांत हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती आर्या गावकर ने दत्तजयंती की विशेषताएं बताकर सभी से सामूहिक प्रार्थना एवं श्री गुरुदेव दत्त ! यह जप करवा लिया । कार्यक्रम में उपस्थितों ने बताया कि सामूहिक नामजप के कारण भगवान के प्रति भक्तिभाव में वृद्धि होना, मन एकाग्र होना, चैतन्य अनुभव होना आदि अनुभूतियां हुईं । इस कार्यक्रम का १५० जिज्ञासुओं ने लाभ लिया ।
क्षणिकाएं
१. सत्संग सायं ७ बजे आरंभ होनेवाला था; परंतु सत्संग आरंभ होने से पूर्व सायं ६.४५ बजे लगभग १० से भी अधिक जिज्ञासुओं ने अपने कुटुंबियों सहित घर पर सामूहिक नामजप किया ।
२. एक जिज्ञासु के पिताजी का निधन होकर ८ दिन बीत गए थे और तभी इन्हें नामजप सत्संग द्वारा भगवान दत्त का जप करने का अवसर मिला था, इसलिए वे कृतज्ञभाव से नामजप सत्संग के लिए जुडे । उन्होंने अपने घर के अन्य लोगों को भी बताया और करने के लिए कहा ।
३. सत्संग में नामजप शास्त्रशुद्ध एवं लय में हो, इस हेतु सत्संग में सनातन-निर्मित नामजप का ऑडिओ लगाया गया था । इससे वातावरण सात्त्विक बनकर दत्ततत्त्व जागृत होने की अनुभूति उपस्थित जिज्ञासुओं ने ली ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !