कोची (केरल) – सनातन संस्था की ओर से यहां जिज्ञासुओं के लिए श्री गणेशचतुर्थी के निमित्त से १० सितंबर २०२१ को श्री गणेश के सामूहिक नामजप का ‘ऑनलाईन’ आयोजन किया गया था । उसे गणेशभक्तों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला । इस कार्यक्रम के आरंभ में सनातन की साधिका श्रीमती स्मिता सिजू ने श्री गणेश की भावार्चना बताई । तदुपरांत गणपति का नामजप ‘ऑनलाईन’ लगाया गया । नामजप होने के उपरांत उपस्थित सभी ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लगा ।
ऑनलाईन सत्संग
ऑनलाईन सत्संग गणेशभक्तों ने बताए अनुभव
१. श्रीमती उषा : नामजप करते समय बहुत आनंद मिला और प्रकाश दिखाई दिया ।
२. श्रीमती लसिता : श्री गणेश की मानसपूजा करते समय शरीर पर रोमांच आया । नामजप करते समय श्री गणेश का रूप आंखों के सामने दिखाई दे रहा था ।
३. श्रीमती शेल्ली के.के. : बहुत सकारात्मक ऊर्जा मिली ।
४. श्रीमती राधा दिलीप : घर में हम सभी ने मिलकर नामजप किया । मेरी मां को जप के समय ऐसे दिखाई दिया कि गणेश की सूंड उनकी ओर घूम गई है ।
५. श्रीमती तंगम्मा : बहुत आनंद मिला और भगवान का रूप मुझे दिखाई दिया ।
६. श्रीमती नीना उदयकुमार : आज दिनभर नामजप करने से बहुत अच्छा लग रहा था । मन उत्साही था ।
७. श्रीमती निशा राजेश : नामजप के समय भगवान का रूप दिखाई दिया ।
सनातन संस्था की श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी का शदाणी दरबार...
छत्तीसगढ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण हेतु राज्य सरकार सनातन संस्था की सहायता...
इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को जिज्ञासुओं ने दिया उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...